मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
खलारी/डेस्क: सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के बचरा क्षेत्रिय अस्पताल में गुरुवार को निःशुल्क टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया.चतरा सदर अस्पताल के सौजन्य से और टंडवा स्वास्थ्य उपकेन्द्र के द्वारा आयोजित इस शिविंर मे शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चो को कई प्रकार के टीका लगाया गया.बच्चो को खसरा,बीसीजी,डीपीटी, हेपेटाईटिस,मिजिल्स का टीका लगाया गया एवं पोलियो की दवा पिलाई गई.यह शिविर चतरा सदर अस्पताल के सौजन्य से और टंडवा स्वास्थ्य उपकेन्द्र के द्वारा प्रत्येक माह के चौथे गुरूवार को बचरा क्षेत्रिय अस्पताल में आयोजित किया जाता है.शिविर मे मुख्य रूप से एएनएम नलिता कुमारी,ललिता कुमारी,सहिया आशा देवी, यशोदा देवी सहित कई लोग मौजुद थे.
यह भी पढ़ें: विधायक सविता महतो ने विस के अल्पसूचित प्रश्नकाल में उठाया ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में लिफ्ट सिंचाई का मामला