प्रभात कुमार/न्यूज11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर के सोनारी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 200 ने लाभ उठाया 18 जनवरी 2026 रविवार, को सोनारी के डॉ पात्रा क्लिनिक में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर से 200 मरीजों को लाभ मिला.शिविर में डॉ. अमल प्रकाश पात्रा (सर्जन), डॉ. रीमा कुमारी (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. अजित टुडू (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. अंशुमान पात्रा (सामान्य चिकित्सक एवं मधुमेह विशेषज्ञ), डॉ. पी. स्नेहा (फिजियोथेरेपिस्ट) एवं डॉ. मल्लेश्वरी नारवा (फिजियोथेरेपिस्ट) ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं.
शिविर में मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं निःशुल्क रक्त जाँच की सुविधा दी गई.चिकित्सा शिविर को सफल बनाने के लिए श्रीमती स्वप्ना पात्रा, अनुराग पात्रा एवं अंशुमान पात्रा द्वारा सफल आयोजन किया गया.
यह भी पढ़ें: लोहरदगा में आयोजित कांग्रेस की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा, रामेश्वर उरांव भी रहे मौजूद