भरनो प्रखंड के वनटोली में प्रेम सागर फाउंडेशन व राज विद्या केंद्र के नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ

भरनो प्रखंड के वनटोली में प्रेम सागर फाउंडेशन व राज विद्या केंद्र के नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ

भरनो प्रखंड के वनटोली में प्रेम सागर फाउंडेशन व राज विद्या केंद्र के नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: जिले में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं जरूरतमंदों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रेम सागर फाउंडेशन एवं राज विद्या केंद्र वनटोली भरनो के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का विधिवत शुभारंभ सिविल सर्जन गुमला डॉक्टर एस.एन. चौधरी ने फीता काटकर किया.इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. एसएन चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल, कंप्यूटर एवं अन्य डिजिटल उपकरणों के अत्यधिक उपयोग के कारण आंखों से संबंधित समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं.ऐसे में नियमित नेत्र जांच अत्यंत आवश्यक है.

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों के लिए वरदान साबित होते हैं,जिससे समय रहते आंखों की बीमारियों की पहचान कर उपचार संभव हो पाता है.नेत्र जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की गई.जांच के दौरान दृष्टिदोष,मोतियाबिंद,आंखों में जलन,कमजोरी सहित अन्य समस्याओं की पहचान की गई.जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे एवं आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं.शिविर में बड़ी संख्या में महिला,पुरुष एवं बुजुर्गों ने लाभ उठाया.प्रेम सागर फाउंडेशन एवं राज विद्या केंद्र के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है.आगे भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह के स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे.शिविर के सफल आयोजन में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही.स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें: सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए विशाल मानव शृंखला 25 को, जिला प्रशासन के आयोजन में 10 हजार लोग होंगे शामिल

संबंधित सामग्री

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

झारखंड

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

झारखंड

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

झारखंड

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास