एक प्रायवेट स्कूल के चौथी क्लास की बच्ची चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, मां-बाप की ...

एक प्रायवेट स्कूल के चौथी क्लास की बच्ची चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, मां-बाप की इकलौती संतान थी बच्ची

एक प्रायवेट स्कूल के चौथी क्लास की बच्ची चौथी मंजिल से कूदकर दी जान मां-बाप की इकलौती संतान थी बच्ची 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
 जयपुर के एक प्रायवेट स्कूल के चौथी मंजिल से एक बड़ी खौफनाक घटना सामने आ रही है. जिसमें एक 9 वर्षीय बच्ची ने छत से कूद कर अपनी जान दे दी. पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फूटेज में बच्ची रेलिंग में चढ़ कर नीचे रूदती नजर आ रही है. वहीं आस पास के छात्र सामान्य रुप से चलते दिख रहे हैं. 47 फीट की उंचाई से नीचे गिरने पर बच्ची की मौत हो गई है. 

कूदने के बाद पास के अस्पताल ले जाया गया
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि यह घटना आत्महत्या के तरफ इशारा कर रहा है. लेकिन इस घटना के पीछे का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. चौथी कक्षा की छात्रा जब चौथी मजिल से नीचे गिरी तो तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

नहीं पता चल पाया सही जानकारी 
बच्ची का नाम अमायरा बताया जा रहा है. जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी. बच्ची की मां बैंक में काम करती है और पिता एक नीजि कंपनी में काम करते हैं. घटना के लगभग 6 घंटे के बाद पोस्टमार्टम की औपचारिकता पूरी करने के बाद प्राथमिकी दर्ज करवाई गई. लेकिन अभी तक इस घटना की सही जानकारी के बारे में पता नहीं चल पाया है. 


ये भी पढ़ेंः- PM नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को 4 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

 

संबंधित सामग्री

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

झारखंड

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना जताई गयी है. वहीं कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

झारखंड

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

एनटीए ने घोषित किए दोबारा आयोजित परीक्षा के परिणाम, मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

देश-विदेश

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ खींचने के दौरान बढ़ी भीड़, कई श्रद्धालु हुए घायल

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

झारखंड

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

30 से 180 दिन तक बिना वैध आपत्ति लंबित मिले आवेदन, पांच अंचल अधिकारियों पर 2.68 लाख का जुर्माना

लोहरदगा में NIA की बड़ी कार्रवाई, पांच ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी

झारखंड

लोहरदगा में NIA की बड़ी कार्रवाई, पांच ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी

लोहरदगा जिले में पांच अलग-अलग स्थानों पर एक साथ NIA की रेड पड़ी. रांची स्थित RSS कार्यालय में हुई बमबारी से जुड़ा मामला बताया जा रहा है.