गाड़ियों की फिटनेस के लिए फिटनेस सेंटर लोहरदगा में शीघ्र खुलेगा - डॉ. रामेश्वरउरांव

गाड़ियों की फिटनेस के लिए फिटनेस सेंटर लोहरदगा में शीघ्र खुलेगा - डॉ. रामेश्वरउरांव

गाड़ियों की फिटनेस के लिए फिटनेस सेंटर लोहरदगा में शीघ्र खुलेगा - डॉ रामेश्वरउरांव

न्यूज11  भारत

लोहरदगा/डेस्क:  लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज बरवा टोली ,लोहरदगा मे विधायक कार्यालय में पूर्व मंत्री सह लोहरदगा के माननीय विधायक डॉ रामेश्वर उरांव जी से मुलाकात की ,एसोसिएशन ने मांग पत्र सौंपते हुए माननीय विधायक को बताया कि 15 दिसंबर से लोहरदगा जिले में एम.भी.आई (मोटर वाहन निरीक्षक )नहीं है, जिसके कारण फिटनेस से लेकर अन्य कार्य रुके हुए हैं, जिसके कारण सरकार एवं ट्रक मालिकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है और दूसरी तरफ पूर्व में फिटनेस के लिए ऑनलाइन रसीद (चालान) कट जाता था ,उसको भी बंद कर दिया गया है.

कार्यालय में पूछने पर बताया गया कि अब फिटनेस कराने के लिए आपको फिटनेस सेंटर रांची अपनी गाड़ियों को लेकर जाना होगा. इस पर एसोसिएशन ने माननीय विधायक महोदय से कहा कि ट्रक जो कि लंबी दूरी (लाइन) में एक जिले से अन्य जिलों में चलते हैं ,वह तो कहीं भी फिटनेस सेंटर में जाकर फिटनेस करा सकते हैं ,किंतु लोहरदगा ,गुमला, लातेहार में जो हमारे छह छक्का बॉक्साइट ट्रक लगभग 2000 की संख्या में चलते हैं वह केवल माँईस से बॉक्साइट लाते हैं और साइडिँग में बॉक्साइट गिराते हैं,हमारे ट्रक और कहीं नहीं जाते, इस स्थिति में लगभग 100 किलोमीटर दूरी से ट्रक को रांची लेकर जाना और फिर 100 किलोमीटर आने में समय भी बर्बाद होगा और आर्थिक नुकसान भी होगा.

सभी बातों को गंभीरता से लेते हुए माननीय विधायक महोदय ने तुरंत ट्रांसपोर्ट कमिश्नर (परिवहन आयुक्त) से दूरभाष पर बात की और कहा कि यह गरीब क्षेत्र है और ट्रक यहां की लाइफ लाइन है इसलिए यथाशीघ्र इन जिलों के लिए यही पर एक फिटनेस सेंटर खोला जाए, इस पर ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही हम इस ओर पहल करके फिटनेस सेंटर यहां पर उपलब्ध कराएंगे और mvi(मोटर वाहन निरीक्षक) को भी शीघ्र लोहरदगा जिले के लिए प्रभार दिलाया जा रहा है. इस कार्य के लिए एसोसिएशन ने माननीय विधायक को धन्यवाद दिया कि आपने शीघ्र पहल करते हुए हमारी समस्याओं का समाधान कराने के लिए प्रयास किया है इस पर विधायक महोदय ने कहा कि भविष्य में भी किसी तरह की समस्या होने पर हम आप लोगों के साथ खड़े हैं, हम जनता के लिए सदा उपलब्ध हैं. 

आज के प्रतिनिधिमंडल में लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के सह संरक्षक हाजी शकील अंसारी ,अध्यक्ष कवलजीत सिंह सचिव रोहित अग्रवाल सचिन मुंद्रिका यादव कोषाध्यक्ष अभय सिंह उपाध्यक्ष मनीष सिंह मोहम्मद बबलू मीडिया प्रभारी तारीक खान राजेश शर्मा, संजीव शर्मा, सहसचिव मुख्तार अंसारी मोहम्मद मुन्ना बंटू विश्वकर्मा विनोद उरांव मोहम्मद गुड्डू महेंद्र प्रसाद ,बबलू कोयला, मोहम्मद अमानुल्लाह अंसारी विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल कांग्रेस नेता मोहम्मद दानिश ,रौनक अंसारी एकरामूल अंसारी विशाल डुँगडुँग सहित अन्य लोग उपस्थित थे

यह भी पढ़ें: 23वें देवघर पुस्तक मेला सह सांस्कृतिक समारोह के अस्थायी कार्यालय का हुआ उद्घाटन

संबंधित सामग्री

जम्मू-कश्मीर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड के दो वीर जवान शहीद, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई 

झारखंड

जम्मू-कश्मीर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड के दो वीर जवान शहीद, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई 

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार आज भी प्रासंगिक: उपेंद्र कुशवाहा

बिहार

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार आज भी प्रासंगिक: उपेंद्र कुशवाहा

गोपालगंज: सरस्वती पूजा भाषण को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट, ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापर सुरक्षा व्यवस्था

बिहार

गोपालगंज: सरस्वती पूजा भाषण को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट, ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापर सुरक्षा व्यवस्था

डॉ इरफान अंसारी ने इमरान प्रतापगढ़ी से की मुलाकात, कई मुद्दों को लेकर हुई चर्चा 

झारखंड

डॉ इरफान अंसारी ने इमरान प्रतापगढ़ी से की मुलाकात, कई मुद्दों को लेकर हुई चर्चा 

सहरसा: जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास में भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई

बिहार

सहरसा: जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास में भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई