आशिष शास्त्री/न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा के रेंगारिह थाना क्षेत्र में खाना नहीं बनाने पर भाई बहन के बीच हुआ झगड़ा. जब पिता ने भाई बहन के झगड़े में किया हस्तक्षेप तो, बेटे ने लाठी से पीटकर की अपने पिता की हत्या. पुलिस ने पिताहंता पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा.
मामले में प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी हेड क्वार्टर रणवीर सिंह ने बताए कि रेंगारिह थाना क्षेत्र के चीड़रा टोली में विगत 24 जुलाई को एक्शन मिंज नामक युवक शराब के नशे में अपने घर आया और अपनी बहन यशवंती मिंज से खाना मांगा. जब बहन ने खाना नहीं बनाने की बात कही तो एक्शन अपनी बहन यशवंती से झगड़ा करने लगा. भाई बहन को झगड़ता देख उनके उनके पिता मिखाइल मिंज दोनों को डांटने लगे. इसी क्रम में बेटे एक्शन ने लाठी उठाकर अपने पिता मिखाइल को पीट पीट कर घायल कर दिया. जिसके बाद परिजन मिखाइल को सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले गए. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मिखाइल की मौत की सूचना मिलते हीं पुलिस पिताहंता पुत्र एक्शन को गिरफ्तार कर जेल भेज दी.
यह भी पढ़ें: पंडा मसिया गांव में जिप अध्यक्ष की पहल पर लगा 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर,ग्रामीणों को मिली बिजली संकट से राहत