भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: गांडेय-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर गांडेय थाना क्षेत्र के शीतला गांव के समीप गुरुवार शाम अचानक एक विशाल सूखा बरगद का पेड़ मुख्य सड़क पर गिर गया. संयोगवश घटना में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई. पेड़ गिरते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर बड़े वाहनों का आवागमन करीब आधे घंटे तक ठप रहा. इस दौरान छोटी गाड़ियां धीरे-धीरे होकर गुजरती रहीं. सूचना मिलने पर गांडेय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से पेड़ को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया.
यह भी पढ़ें: मुझे वायरल इन्फेक्शन था, अब स्वस्थ महसूस कर रहा हूं - सरयू राय