भरनो में प्रज्ञा केंद्र चलाने वाली दिव्यांग युवती से 20 हजार की ठगी,स्कूटी से आए थे 2 युवक

भरनो में प्रज्ञा केंद्र चलाने वाली दिव्यांग युवती से 20 हजार की ठगी,स्कूटी से आए थे 2 युवक

भरनो में प्रज्ञा केंद्र चलाने वाली दिव्यांग युवती से 20 हजार की ठगीस्कूटी से आए थे 2 युवक

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत.

भरनो/डेस्क: प्रखंड के मारासिली पंचायत भवन में प्रज्ञा केंद्र चलाने वाली वाली दिव्यांग युवती बिमला कुमारी से 2 अनजान युवकों ने 20 हजार रुपए की ठगी कर फरार हो गए .घटना आज दोपहर 11 से 12 बजे की है .प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बिमला अपने घर महुगांव में रहकर अपना कार्य कर रही थी.इस दौरान एक सफेद स्कूटी में 2 युवक उसके घर पहुंचे.उस वक्त बिमला घर पर अकेले थी.दोनों युवकों ने बिमला से कहा कि हमें 20 हजार रुपए कैश निकालना है.बहुत अर्जेंट है.उन्होंने फोन पे से बिमला के स्कैनर में फर्जी ऐप से पैसा डाला और सक्सेस का मेसेज दिखाया. इस बीच बिमला ने कहा कि मेरे एकाउंट में पैसा नहीं आया है .तब दोनों युवकों ने कहा कि सर्वर की वजह से मेसेज नहीं दिखा रहा है.मेसेज बाद में आयेगा.

उन्होंने बिमला से कहा कि वे भरनो के रहने वाले हैं. उन्होंने एक नंबर भी दिया .और कहा कि मेसेज नहीं आयेगा तो इस नंबर पर फोन कर लेना.इसके बाद भी विरोध करने पर युवकों ने बिमला को धमकाकर 20 हजार रुपए उसके हाथ से ले लिए और निकल गए. अकेले होने की वजह से दिव्यांग बिमला उनका विरोध नहीं कर पाई .देर रात जब पेमेंट का मेसेज नहीं आया तक बिमला ने उनके दिए नंबर पर फोन लगाया.तब उसे ठगे जाने का पता चला .दोनों युवक पहले मारासिली पंचायत भवन गए थे.फिर प्रज्ञा केंद्र बंद होने पर ग्रामीणों से पूछकर बिमला के घर पहुंचे थे.बिमला ने इसकी जानकारी पुलिस और मुखिया को दी है.बता दें कि बिमला दोनों पैरों से दिव्यांग है.परंतु उसने दिव्यांगता को हराकर ना सिर्फ स्वयं आत्मनिर्भर बनी बल्कि अपने माता पिता का भरन पोषण भी करती है.बिमला बैंक ऑफ इंडिया की बैंक मित्र भी है.पंचायत भवन में प्रमाण पत्र बनाने के अलावा पैसे जमा निकासी का काम भी करती है.प्रशासन ने उसे बैटरी चलित रिक्शा भी दिया है.जिससे प्रतिदिन बिमला गांव से भरनो बैंक आकर अपना कार्य करती है.इस दिव्यांग युवती को ठगी करने की सूचना पर पूरे गांव के लोग काफी आक्रोशित हैं.और अपने स्तर से उक्त ठगो को ढूंढने में लगे हैं.इस संबंध में बिमला ने ठगा में अवदान देकर मदद की गुहार लगाई है.

यह भी पढ़ें: छपरा में युवक की हत्या,  अस्पताल ने जाने के क्रम में मौत, लोग ने की सड़क जाम, गिरफ्तारी की मांग

संबंधित सामग्री

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

झारखंड

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

झारखंड

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

झारखंड

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास