राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन, रांची में राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से संवाद करते हुए कहा कि राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन का एक प्रतिष्ठित संस्थान है. इसका गौरवशाली इतिहास न केवल भारत में, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी इसकी विशिष्ट पहचान स्थापित करता है.

राज्यपाल ने संवाद के क्रम में कहा कि वीरों की धरती झारखंड प्राकृतिक संसाधनों, खनिज संपदा, समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से सम्पन्न राज्य है. यहाँ के जनजातीय समाज की परंपराएँ विश्वप्रसिद्ध हैं, वे प्रकृति-प्रेमी होते हैं जिसे उनके पर्व-त्योहारों एवं जीवन शैली स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है. उन्होंने कहा कि राज्य के लोग सरल, परिश्रमी, साहसी और अतिथि-सत्कार के लिए भी जाने जाते हैं.

राज्यपाल ने झारखंड की पर्यटन संभावनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि यहाँ के झील-झरने तथा विश्वप्रसिद्ध धार्मिक आस्था केंद्र पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र हैं. उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से समय मिलने पर इन स्थलों के भ्रमण करने हेतु कहा. राज्यपाल ने यह भी अवगत कराया कि आज से लोक भवन, रांची के उद्यानों को आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है. उद्यान में 100 से अधिक प्रजातियों के गुलाब उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि वे स्वयं आगंतुकों से संवाद कर उद्यान को और बेहतर बनाने हेतु उनके सुझाव जानने का प्रयास करते हैं.

संवाद के दौरान प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख मेजर जनरल हरतेज सिंह बजाज़ ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल में कुल 17 सदस्य सम्मिलित हैं, जिनमें इथोपिया, बांग्लादेश, फ्रांस, ब्राज़ील एवं जापान के 5 विदेशी सदस्य भी शामिल हैं. प्रतिनिधिमंडल के सदस्य झारखंड राज्य के बारे में अधिक से अधिक जानने एवं अध्ययन करने के इच्छुक हैं. संवाद के क्रम में प्रतिनिधिमंडल के सदस्य द्वारा यह भी कहा गया कि झारखंड में खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएँ हैं. हॉकी, तीरंदाजी जैसे खेलों में राज्य का नाम है. यदि कम उम्र से ही प्रतिभाओं को प्रोत्साहन दिया जाए तो राज्य और अच्छा कर सकता है. इस पर राज्यपाल ने कहा कि राज्य में खेलों के प्रति विशेष अभिरुचि है. हॉकी, तीरंदाजी और फुटबॉल जैसे खेलों में राज्य निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इसी राज्य से हैं तथा राज्य की बेटियाँ हॉकी के क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं. हाल ही में राज्य में हॉकी इंडिया लीग (HIL) का सफल आयोजन भी हुआ है.

राज्यपाल ने उच्च शिक्षा पर चर्चा करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राज्य की स्थिति अपेक्षानुरूप नहीं है, किन्तु उनके स्तर पर सुधार हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. महिलाओं की भागीदारी पर उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाएँ परिश्रमी हैं और ‘लखपति दीदी योजना’ के माध्यम से सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर कर रही हैं. इस अवसर पर राज्य में सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ. राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि प्रतिनिधिमंडल झारखंड में अपने प्रवास के दौरान सुखद एवं स्मरणीय अनुभव प्राप्त करेगा. संवाद के उपरांत राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (नेशनल डिफेन्स कॉलेज) के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने लोक भवन, रांची स्थित उद्यान का भी भ्रमण किया.

ये भी पढ़ें- NEET छात्रा संदिग्ध मौत मामला सदन में गरमाया, पोस्टर बैनर लेकर पोर्टिको में खड़े दिखें कांग्रेस विधायक कमरुल होदा
 

संबंधित सामग्री

तमाड़ में देवर को भाभी ने पिला दी जहर वाली चाय, देवर की मौत भाभी और उसके पति गिरफ्तार

झारखंड

तमाड़ में देवर को भाभी ने पिला दी जहर वाली चाय, देवर की मौत भाभी और उसके पति गिरफ्तार

पटना पुलिस ने 32 लाख रुपये किए बरामद, दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार

बिहार

पटना पुलिस ने 32 लाख रुपये किए बरामद, दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार

सोनाहातु के जामुदाग में MDA कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन, फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चला जागरूकता अभियान

झारखंड

सोनाहातु के जामुदाग में MDA कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन, फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चला जागरूकता अभियान

धनबाद में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, क्लिनिक के बाहर चिपका मिला पत्र

झारखंड

धनबाद में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, क्लिनिक के बाहर चिपका मिला पत्र

केंचकी महोत्सव क़ो मंजूरी दिलाने पर जीप सदस्य नें मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार

झारखंड

केंचकी महोत्सव क़ो मंजूरी दिलाने पर जीप सदस्य नें मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार