मांडर थाना क्षेत्र के चटवल गांव में गड्ढे से बोरे में मिला सड़ा-गला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

मांडर थाना क्षेत्र के चटवल गांव में गड्ढे से बोरे में मिला सड़ा-गला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

मांडर थाना क्षेत्र के चटवल गांव में गड्ढे से बोरे में मिला सड़ा-गला कंकाल जांच में जुटी पुलिस

न्यूज11  भारत

मांडर/डेस्क: मांडर थाना क्षेत्र के चटवल गांव में मंगलवार को सरना स्थल के नजदीक स्थित एक गड्ढे से सड़ा-गला कंकालनुमा शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सुबह करीब 9 बजे स्थानीय ग्रामीणों ने गड्ढे से तेज दुर्गंध आने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि गड्ढे में बोरे में लिपटा हुआ शव का कुछ हिस्सा बाहर निकला था. शरीर लगभग पूरी तरह गल चुका था और हड्डी जैसा ढांचा बचा था. शव की हालत को देखते हुए रांची से फॉरेंसिक विभाग की टीम को बुलाया गया. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की उपस्थिति में शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया.

जांच में पाया गया कि शव के हाथ-पैर तोड़कर अलग-अलग हिस्सों में बांधा गया था और बोरे में भरकर गड्ढे में फेंका गया था. पुलिस का मानना है कि यह मामला किसी गंभीर अपराध या हत्या से जुड़ा हो सकता है. थाना प्रभारी मनोज करमाली ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के बाद ही मृतक की पहचान और मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. इधर क्षेत्र के ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि शव चटवल के 26 वर्षीय नरेश उरांव उर्फ पलटा का हो सकता है, जो 22 सितंबर की शाम चटवल मोड़ के पास से लापता हो गया था. पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है और मामले की तहकीकात जारी है.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर की 10 विधानसभा सीटों पर कल मतदान, सरायरंजन से विजय सिन्हा का RJD के अरविंद सहनी से मुकाबला*

संबंधित सामग्री

रांची में हुए लूटकांड का खुलासा, कोतवाली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग निरुद्ध

झारखंड

रांची में हुए लूटकांड का खुलासा, कोतवाली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग निरुद्ध

बड़ा तालाब के पास हुई थी लूट की घटना, लूट का सामान बरामद

कल दिल्ली में संसद मार्च और किसानों का जत्था पहुंचा शंभु बॉर्डर, दिल्ली में पुलिस ने सम्भाला मोर्चा

देश-विदेश

कल दिल्ली में संसद मार्च और किसानों का जत्था पहुंचा शंभु बॉर्डर, दिल्ली में पुलिस ने सम्भाला मोर्चा

किसानों की संख्या और प्रस्तावित दिल्ली महापंचायत को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

झारखंड

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

सिल्ली डीएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

झारखंड

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

आवागमन और स्वास्थ्य दोनों का स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

झारखंड

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

रेलवे क्रॉसिंग मार्ग की हालत से परेशान होकर खुद संभाली कमान