न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:चान्हो प्रखण्ड के बलसोकरा में मंगलवार शाम 6 बजे शमीम अंसारी के घर में खतरनाक रसल वाइपर साँप मिलने से अफरा-तफरी मच गई. परिवार के सदस्यों ने जैसे ही कमरे के कोने में सांप को देखा, तुरंत शोर मचाया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया. समय रहते घर वालों की सूझबूझ से बड़ी घटना टल गई और सभी की जान बच गई.
सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से साँप को मार दिया गया. रसल वाइपर अत्यधिक विषैला सांप होता है और इसके काटने पर तत्काल इलाज नहीं मिलने पर स्थिति गंभीर हो सकती है.
यह भी पढ़ें: देवघर उपायुक्त ने रक्तदान के लिए आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से किया पोस्टर लॉन्च