न्यूज11 भारत
बुढ़मू/डेस्क: प्रखंड क्षेत्र के उमेडंडा में 27 मार्च को आयोजित होने वाले रामनवमी मेला सह झंडा मिलन समारोह के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर उमेडंडा मंदिर परिसर में रविवार को ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न समितियों का गठन किया गया. महावीर मंडल के अध्यक्ष मोहन जायसवाल को, रत्नप्रकाश सिंह को मुख्य संरक्षक, चंद्रदीप साहू एवं शिवनंदन मुंडा को उपाध्यक्ष, विजयमल साहू को सचिव, पवन राम एवं प्रबल पाहन को उपसचिव, शंकर जयसवाल को कोषाध्यक्ष तथा विभीषण नायक को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया. स्वागत समिति के प्रमुख विकास साहू, सुरक्षा समिति में उमाशंकर नायक, चंद्रकांत गुप्ता एवं मितराम साहू तथा संरक्षक मंडल में सुनील साहू, सुदामा नायक, विनोद मुंडा, बलराम साहू, मनोज मिश्रा, अरूण यादव, विक्रांत नायक एवं रोहित उरांव को जिम्मेदारी सौंपी गई. मीडिया प्रभारी के रूप में संजय साहू, चीकू साहू, प्रभात साहू एवं पंकज सिंह को चुना गया.ग्रामीणों ने आयोजन को भव्य बनाने का संकल्प लिया तथा सभी समितियों को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया.
यह भी पढ़ें: जेडीयू ने तेतरा महतो को बनाया रांची जिला अध्यक्ष, जिला चुनाव के बाद सौंपी गयी जिम्मेदारी