संजय कुमार साहू/न्यूज11भारत
बुढ़मू/डेस्क: श्रीसर्वेश्वरी समूह की राँची शाखा ने रविवार को ग्राम छापर (बुढ़मू प्रखंड, राँची जिला) में निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का सफल आयोजन किया. इस शिविर में 79 रोगियों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श व दवाइयाँ प्रदान की गईं, जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला.शिविर का शुभारंभ परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं परमपूज्य बाबा गुरुपद संभव राम जी के चित्रों की विधिवत आरती-पूजन से किया गया. इसके बाद रोगियों को एलोपैथिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं.
चिकित्सकों की टीम ने दी सेवा
शिविर में डॉ. एस.एन. सिन्हा, डॉ. शंकर रंजन, डॉ. कृष्ण मुरारी सिंह, डॉ. रविन्द्र कुमार अम्बष्ट एवं डॉ. स्वीटी रानी ने परामर्श व इलाज किया. विशेष रूप से ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं हीमोग्लोबिन जाँच की सुविधा दी गई, जिसमें सीएचसी लापुंग से शहनवाज़ आलम, ललिता कुमारी, बसन्ती कुमारी, मनीष गोप व मनोज भगत ने सहायता प्रदान की.इसके अतिरिक्त, जरूरतमंद परिवारों के बीच कम्बल एवं वस्त्र वितरण भी किया गया, जो सर्दी के मौसम में ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हुआ.
सहयोगियों व आयोजकों को ग्रामीणों का आभार
शिविर के सफल संचालन में धर्मेन्द्र कुमार सिंह, मुरसिंग लाल मांझी, महाबीर लोहरा, राज टुड्डू, रोहित राज, संजय सिंह, बंटी कुमारी एवं कुदरत अंसारी का विशेष योगदान रहा. सर्वेश्वरी समूह की ओर से राधेश्याम सिंह, आशुतोष कुमार, प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, पवन कुमार, सुनील सिंह समेत बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे.ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सेवाएँ स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण हैं. समूह ने भविष्य में ऐसे और शिविर आयोजित करने का संकल्प जताया.
यह भी पढ़ें: दावोस में सीएम हेमन्त कई ग्लोबल कंपनियों के प्रमुखों से करेंगे मुलाकात, झारखण्ड में निवेश का देंगे न्यौता