बोकारो थर्मल क्लब में समारोह आयोजित स्वच्छता पखवाड़े का समापन, प्रतियोगिता में स...

बोकारो थर्मल क्लब में समारोह आयोजित स्वच्छता पखवाड़े का समापन, प्रतियोगिता में सफल छात्रों को किया गया सम्मानित

बोकारो थर्मल क्लब में समारोह आयोजित स्वच्छता पखवाड़े का समापन प्रतियोगिता में सफल छात्रों को किया गया सम्मानित

राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत 

बोकारो थर्मल. बेरमो/डेस्क: दामोदर वेली कारपोरेशन डीवीसी की ओर से आयोजित स्वक्षता पखवाड़ा का समापन शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित कर किया गया. डीवीसी बोकारो थर्मल क्लब में आयोजित समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया,वरीय महाप्रबंधक एचआर ए कुजूर,वरीय प्रबंधक एचआर पार्थों सारथी मुखर्जी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया. स्वक्षता पखवाड़ा के दौरान डीवीसी की ओर से विभिन्न विद्यालयों सहित डीवीसी कामगारों के बीच आयोजित प्रतियोगिताओ में सफल रहे छात्र छात्राओं सहित कामगारों के बीच पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया.

इसके अलावे कार्यक्रम सफल करवाने में सराहनीय योगदान देने वाले डीवीसी महिला पुरुष कामगारों को भी सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने लोगों से कार्यस्थल एवं कॉलोनी के आसपास साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील किए. साथ ही स्वक्ष भारत मिशन को और प्रभावी बनाने को ले पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया. 16 मई से शुरू हुए स्वक्षता पखवाड़ा के दौरान चित्रकला,पौधा रोपण, जागरूकता जुलुश नुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए थे. इस अवसर पर वरीयमहाप्रबंधक एचआर ए कुजूर, वरीय प्रबंधक एचआर पार्थों सारथी मुखर्जी, प्रबंधक एचआर सुनील कुमार, प्रबंधक एचआर अंजू बोपेई,मो उमैर रसीद,वरीय शिक्षिका आरती रानी सहित कई लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: गढ़वा DC ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजन की समस्याएं, शिकायतों के समाधान के लिए पदाधिकारियों को किया निर्देशित

संबंधित सामग्री

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

राजनीति

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

झारखंड

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव  में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन

राजनीति

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन

बुढ़मू में 9 लाख से अधिक बिजली बिल के विवाद में विद्युतकर्मी की लाठियों से पिटाई, रिम्स रेफर

झारखंड

बुढ़मू में 9 लाख से अधिक बिजली बिल के विवाद में विद्युतकर्मी की लाठियों से पिटाई, रिम्स रेफर