प्रभात कुमार/न्यूज11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर में झारखंड के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन एवं शहीद सांसद सुनील महतो की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया रक्तदान शिविर.बर्मामाइन्स सामुदायिक विकास केंद्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा स्वर्गीय शिबू सोरेन एवं शहीद सांसद सुनील महतो की जयंती के अवसर पर विशाल रत्नन शिविर का आयोजन किया गया जहां झामुमो के सैकड़ो नेता एवं कार्यकर्ता रक्तदान कर अपने गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प ले रहे थे वही इस रक्तदान शिविर में विधायक मंगल कालिंदी पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.रक्तदान शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए विधायक मंगल कालिंदी एवं झामुमो नेता महावीर मुर्मू ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता एवं कार्यकर्ता लोगों की सेवा भावनाओं से अपना काम करते हैं.जहां हम अपने पूर्वजों के बताएं मार्ग पर चलकर लोगों की सेवा कर रहे हैं. इसी क्रम में हम आज लोगों का रथ एकत्रित कर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे.
यह भी पढ़ें: चान्हो में जंगली हाथी लगातार मचा रहे उत्पात, घरों और फसलों को पहुंचा रहे नुकसान