स्वामी विवेकानंद जयंती पर रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन बगोदर में रक्तदान शिविर का आयोजन

स्वामी विवेकानंद जयंती पर रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन बगोदर में रक्तदान शिविर का आयोजन

स्वामी विवेकानंद जयंती पर रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन बगोदर में रक्तदान शिविर का आयोजन

न्यूज11  भारत

बगोदर/डेस्क: बगोदर: स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन अवसर पर रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बगोदर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मानव सेवा को सर्वोपरि मानते हुए शिक्षक, छात्र-छात्राओं एवं चिकित्साकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के पदाधिकारी प्रशांत कुमार कुंदन के नेतृत्व में संपन्न हुआ. शिविर में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के चिकित्साकर्मियों की सक्रिय सहभागिता रही. कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस इकाई (एक) के पदाधिकारी प्रशांत कुमार कुंदन एवं महाविद्यालय के सचिव शैलेंद्र कुमार मालव द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई.

इस अवसर पर वक्ताओं ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान सर्जरी, दुर्घटना, कैंसर एवं गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए जीवन रक्षक सिद्ध होता है. एक यूनिट रक्त से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है. रक्तदान न केवल दूसरों के लिए उपयोगी है, बल्कि यह रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है, क्योंकि इससे नए रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है और आयरन का संतुलन बना रहता है. यह मानव सेवा की एक अमूल्य निधि है.

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार दुबे, विभागाध्यक्ष डॉ. जगदीश प्रसाद मेहता, वाइस प्रिंसिपल डॉ. संजय कुमार सुमन सहित विक्रमादित्य कुमार सिन्हा, रवि कुमार, श्रीकांत पांडे, गणेश पांडे, सौरव कुमार, अब्दुल कुदूस, योगेंद्र कुमार, संदीप मंडल, अभिषेक सिंह, अशोक कुमार, विकास कुमार, राजेश कुमार, अभय यादव, प्रियांशु राणा, अजय कुमार, आनंद कुमार एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की.

यह भी पढ़ें: धनबाद: मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लगायी जन चौपाल

संबंधित सामग्री

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

झारखंड

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

झारखंड

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

झारखंड

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास