डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर घाघरा में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर घाघरा में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर घाघरा में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

पंकज कुमार/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्कः- 
घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित आत्म कार्यालय के सभागार में डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में शामिल सभी सर्वेयरों को संबंधित विभाग के एटीएम सह प्रशिक्षक शुभम मिंज ने मोबाइल एप के माध्यम से फसलों का सर्वेक्षण करने, डाटा अपलोड करने, फोटो टैगिंग एवं जियो लोकेशन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी पदाधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे से फसलों का वास्तविक और सटीक आकलन संभव होगा. इससे किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ और प्राकृतिक आपदा की स्थिति में मुआवजा समय पर मिल सकेगा. उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रणाली से पारदर्शिता बढ़ेगी और कृषि से जुड़े निर्णय अधिक प्रभावी होंगे. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सर्वे कार्य में पूरी सावधानी बरतने, सही जानकारी दर्ज करने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर सर्वे पूरा करने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि सभी सर्वेयर जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि किसानों को इसका सीधा लाभ मिल सके.

ये भी पढ़ेंः- जावेद अख्तर के साथ 'इश्वर के वजूद' पर बहस करने वाले शमाइल नदवी की ये है शैक्षणिक पृष्ठभुमि

संबंधित सामग्री

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

झारखंड

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

छात्र आन्दोलन के मद्देनजर भाजपा ने किया है झारखंड बंद का ऐलान

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

झारखंड

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का मामला भी उठाया, पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि

झारखंड

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि 'पाप का घड़ा' भर चुका है - सीता सोरेन

दिखावे की कार्रवाई से झारखंड की जनता की आंखों में धूल झोंकना बंद करे सरकार - सीता सोरेन

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

झारखंड

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

घर लौटते समय अडवारा-तुकतुको मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

झारखंड

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है - भाजपा