स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेंगाबाद में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेंगाबाद में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन

हजारों लोग हुए शामिल, जांच शिविर का लिया लाभ

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेंगाबाद में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में शनिवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया, इसका उद्घाटन बेंगाबाद प्रखंड प्रमुख मीना देवी, चिकित्सा प्रभारी डॉ महेश गुप्ता ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. जिसमें अलग-अलग विभागों के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक स्टॉल लगाए गए. जहां पर ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, मलेरिया, सर्दी, परिवार नियोजन, दंत चिकित्सक, यूनानी सहित अन्य स्टॉल लगाया गया. जहां पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से आए हजारों लोग शामिल हुवे. इस शिविर में लोगों की जांच की गई और उन्हें निःशुल्क दवाई भी दी गई.

शिविर में लोगों को स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में बताया गया और उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया. इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी डॉ महेश कुमार गुप्ता, मुखिया मो शमीम, डॉ सामर्थ्य सिन्हा,डॉ श्यामाकांत, डॉ अरशद हुसैन, डॉ उज्जवल कुमार, बीपीएम अरविंद कुमार, जितेंद्र मंडल,अजय आनंद कौशल कोल्ड चेन इंचार्ज, दिलीप पंडित, MPW, सीएचओ, ANM, सहिया, एमटीएस और पारा मेडिकल स्टाफ, BTT स्टाफ सहित स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: गुमला: डुमरी में 23 जनवरी को आयोजित होने वाले राजकीय मेले की तैयारियों को लेकर बुलाई गयी बैठक

संबंधित सामग्री

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

झारखंड

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

झारखंड

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

झारखंड

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

झारखंड

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच

झारखंड

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच