न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र से अभी की बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि पंडरा ओपी क्षेत्र में एक ब्लिंक कीट डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट हुई है. मिली जानकारी के अनुसार ब्लिंक कीट डिलीवरी बॉय आटा डिलीवरी करने गया था. इसी दौरान उसके साथ एक्स्ट्रा पेमेंट के विवाद को लेकर सुगन कुमार महतो नामक युवक ने मारपीट की.
मारपीट की घटना के बाद आक्रोशित डिलीवरी बॉय पंडरा ओपी पहुंचा. जहां उन्होंने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई. वहीं घटना की सूचना दर्ज होने के बाद पंडरा ओपी पुलिस एक्शन में आ गई. पुलिस लड़ाई वाले जगह के आस-पास लगी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. साथ ही पुलिस ने पीड़ित ब्लिंक कीट डिलीवरी बॉय को आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द उसे न्याय दिलाई जाएगी.
यह भी पढ़ें: पेपर लीक कांड के आरोपी मोनू कुमार और सोनू शर्मा की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, 8 जून मिली अगली तारीख