विरेन्द्र शर्मा/न्यूज11 भारत
बरही/डेस्क: चौपारण प्रखंड के कठम्बा गांव में एक लंबे समय से बीमार महिला के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहल करते हुए घर पहुंचकर उपचार किया. जानकारी के अनुसार मासोमात सुमरी बिरहोरीन, पति स्वर्गीय छोटू बिरहोर, पिछले पांच वर्षों से चलने-फिरने में असमर्थ थीं. उसके दोनों पैरों मे सूजन है. सूचना मिलने पर सामुदायिक अस्पताल प्रभारी डॉ. डीएन ठाकुर के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची.
टीम में धनंजय सिंह, दुर्गा पासवान, एएनएम मंजू देवी एवं बिमला देवी शामिल थीं. टीम ने मौके पर ही महिला का प्राथमिक उपचार किया. डॉ. डीएन ठाकुर ने बताया कि मरीज की स्थिति को देखते हुए उसे एम्बुलेंस से अस्पताल लाकर भर्ती करना आवश्यक था, लेकिन परिजनों द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण यह संभव नहीं हो सका. उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी सूचना दे दी गई है.
यह भी पढ़ें: महिला ने लगाया गंभीर आरोप, आरोपी पर धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म का मामला दर्ज, जेल