भरनो के मिशन चौक से झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी

भरनो के मिशन चौक से झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी

भरनो के मिशन चौक से झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी पुलिस जांच में जुटी

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: प्रखंड मुख्यालय के मिशन चौक इलाके में बीती रात बाइक चोरी की घटना सामने आई है.अज्ञात चोरों ने झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जॉनसन बाड़ा के घर के बाहर खड़ी एक पैशन प्रो बाइक को चुरा लिया.घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार चोरी हुई बाइक खरका गांव निवासी झामुमो कार्यकर्ता अनिल उरांव की बताई जा रही है.अनिल उरांव मंगलवार रात करीब 9 बजे अपनी बाइक को झामुमो प्रखंड जॉनसन बाड़ा के घर के बाहर खड़ी कर अन्य साथियों के साथ किसी कार्य से दूसरे वाहन में भरनो बस्ती चले गए थे.कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे,तो जहां बाइक खड़ी की गई थी,वहां से वह गायब मिली.

बाइक नहीं मिलने पर अनिल उरांव ने आसपास काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना भरनो थाना पुलिस को दी.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संभावित सीसीटीवी फुटेज खंगालने की भी कोशिश की जा रही है,ताकि चोरों का पता लगाया जा सके. इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और उन्होंने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है.इधर पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरों को पकड़ लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: लातेहार उपायुक्त ने शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक कर ई विद्या वाहिनी पोर्टल पर दर्ज उपस्थिति का किया परीक्षण

संबंधित सामग्री

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल 

झारखंड

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल 

बरवाडीह पंचमुखी मंदिर में सीता नवमी उत्सव को लेकर मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बैठक आयोजित

झारखंड

बरवाडीह पंचमुखी मंदिर में सीता नवमी उत्सव को लेकर मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बैठक आयोजित

चांडिल: ग्रोथ मोनिटरिंग को लेकर कुकडु प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण

झारखंड

चांडिल: ग्रोथ मोनिटरिंग को लेकर कुकडु प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण

बच्ची लापता मामले पर हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचीं गुमला, घंटो की परिजनों से पूछताछ

झारखंड

बच्ची लापता मामले पर हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचीं गुमला, घंटो की परिजनों से पूछताछ

भरनो प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का तांडव जारी, आठवीं बार अमलीया स्कूल पर हमला, भारी नुकसान

झारखंड

भरनो प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का तांडव जारी, आठवीं बार अमलीया स्कूल पर हमला, भारी नुकसान