लोहरदगा में 90 दिवसीय सघन विधिक जागरूकता व जनसंपर्क अभियान की शुरुआत, गांव-गांव ...

लोहरदगा में 90 दिवसीय सघन विधिक जागरूकता व जनसंपर्क अभियान की शुरुआत, गांव-गांव में वीडियो के जरिये किया जाएगा जागरूक

लोहरदगा में 90 दिवसीय सघन विधिक जागरूकता व जनसंपर्क अभियान की शुरुआत गांव-गांव में वीडियो के जरिये किया जाएगा जागरूक

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: नालसा, नई दिल्ली और झालसा, रांची के निर्देशानुसार व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा लोहरदगा  राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में 90 दिवसीय सघन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की गई है. जिसके तहत मंगलवार को पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा ने जागरूकता एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान एडीजे प्रथम  स्वयंभू, सीजेएम श्री केके मिश्रा, डालसा सचिव  मनोरंजन कुमार, रजिस्टार व्यवहार न्यायालय  अमित कुमार,  जया स्मिता कुजूर सिविल जज जूनियर डिवीजन सह पीएमजेजेबी, लोक अभियोजक भरत राम, एलएडीसीएस के अधिवक्ता, मध्यस्थ, पैनल अधिवक्ता, पीएलवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

वहीं डालसा सचिव ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आमजन को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गहन कानूनी जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना, आम लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, महिला-बाल अधिकार, साइबर अपराध, नशा मुक्त, विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है. वहीं एलईडी वैन गांव-गांव घूमकर लघु फिल्मों और ऑडियो वीडियो के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगी. ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग हो सकें और जरूरत पड़ने पर विधिक सहायता का लाभ उठा सकें. उन्होंने बताया कि जागरूकता वैन के साथ पीएलवी भी उपस्थित रहेंगे. जो जागरूकता कार्यक्रम में अपनी उपस्थित दर्ज करते हुए लोगों को जागरूक करने का कार्य करेंगे.

यह भी पढ़ें: शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

संबंधित सामग्री

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

देश-विदेश

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

देश-विदेश

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट