16 वर्षीय नाबालिग से दो बार दुष्ककर्म, 2 लाख नहीं देने पर सोशल मीडिया में रेप का वीडियो वायरल

16 वर्षीय नाबालिग से दो बार दुष्ककर्म, 2 लाख नहीं देने पर सोशल मीडिया में रेप का वीडियो वायरल

16 वर्षीय नाबालिग से दो बार दुष्ककर्म 2 लाख नहीं देने पर सोशल मीडिया में रेप का वीडियो वायरल

किशोर कुमार जायसवाल/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क:
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय छात्रा के साथ तीन माह के भीतर दो बार सामूहिक दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि पड़ोसी गांव के तीन युवकों ने धमकी और दबंगई के बल पर वारदात को अंजाम दिया, जिसके कारण पीड़िता लंबे समय तक खामोश रही. जानकारी के अनुसार, छात्रा सहेलियों के साथ एक समारोह में गई थी, जहां एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. 

डर के कारण पीड़िता ने यह बात किसी से साझा नहीं की. इसके बाद  फरवरी में परीक्षा देने गई छात्रा को आरोपी बाइक से बहला-फुसलाकर नदी किनारे ले गया, जहां उसके दो साथी पहले से मौजूद थे. तीनों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया और घटना का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया. बताया जाता है कि इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से दो लाख रुपये की मांग करते रहे. भय के कारण वह घर में ही रहने लगी और स्कूल जाना भी बंद कर दिया. बाद में आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. 

मामला सामने आने पर परिजनों ने जांच शुरू की, लेकिन कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया गया. बावजूद इसके, पीड़िता अपनी मां के साथ थाना पहुंची और घंटों के हंगामे के बाद अंततः प्राथमिकी दर्ज कराई गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: मिशन उत्थान: सबर-बिरहोरों के सशक्तिकरण और विकास के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर
 
संबंधित सामग्री

हजारीबाग के ईचाक में बरवा नदी में गिरी यात्रियों से भरी टोटो, 8 यात्री घायल

झारखंड

हजारीबाग के ईचाक में बरवा नदी में गिरी यात्रियों से भरी टोटो, 8 यात्री घायल

घाघरा सरकारी योजनाओं में अब नहीं चलेगी गड़बड़ी, हर लाभुकों की होगी जांच

झारखंड

घाघरा सरकारी योजनाओं में अब नहीं चलेगी गड़बड़ी, हर लाभुकों की होगी जांच

MMCH पलामू में इलाज के दौरान मां और बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

झारखंड

MMCH पलामू में इलाज के दौरान मां और बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने DC से की मुलाकात, जानें क्या कहा

झारखंड

विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने DC से की मुलाकात, जानें क्या कहा

भरनो में विशेष गुरुगोष्ठी आयोजित, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई विस्तृत चर्चा

झारखंड

भरनो में विशेष गुरुगोष्ठी आयोजित, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई विस्तृत चर्चा