सोनाहातू में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत

सोनाहातू में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत

सोनाहातू में भीषण सड़क हादसा ट्रैक्टर की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत

संतोष मेहता/ न्यूज़ 11 भारत 

सोनाहातु/डेस्क: सोनाहातु थाना क्षेत्र अंतर्गत वरिसालडीह गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. मृतक की पहचान वरिसालडीह निवासी अमित कुमार हजाम (पिता – महेंद्र हजाम) के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार  एक ट्रैक्टर गांव की सड़क से गुजर रही थी. इसी दौरान नहाने के लिए नदी की ओर जा रहा अमित कुमार अचानक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया. 

घटना के बाद परिजनों ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनाहातू पहुंचाया डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना मिलते ही सोनाहातु थाना पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स  भेज दिया है. घटना के बाद परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. ग्रामीणों के अनुसार संबंधित ट्रैक्टर गोमियाडीह का बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा ट्रैक्टर चालक की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है. हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: लापरवाह शिक्षक पर गिरी गाज: स्कूल से गायब रहने वाले महेंद्र कुमार महापात्रा निलंबित

संबंधित सामग्री

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

झारखंड

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

छात्र आन्दोलन के मद्देनजर भाजपा ने किया है झारखंड बंद का ऐलान

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

झारखंड

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का मामला भी उठाया, पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि

झारखंड

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि 'पाप का घड़ा' भर चुका है - सीता सोरेन

दिखावे की कार्रवाई से झारखंड की जनता की आंखों में धूल झोंकना बंद करे सरकार - सीता सोरेन

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

झारखंड

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

घर लौटते समय अडवारा-तुकतुको मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

झारखंड

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है - भाजपा