अरबिंद विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत
सिल्ली/डेस्क: लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट तथा सेवा भारती सिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में 30 नवम्बर को सिल्ली में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया. शिविर में कुल 72 लोगों की आंखों की जांच की गई.
जांच के दौरान 31 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए, जिनका ऑपरेशन 1 दिसम्बर को रांची स्थित निरामया अस्पताल में निःशुल्क कराया जाएगा.
शिविर को सफल बनाने में प्रवीण अगरवाल, स्वरूप दत्ता, जगदीश गोराई, प्रकाश अग्रवाल, प्रशांत रविदास, ऋषिकेश सोनार, राहुल भद्रा, आयुषअग्रवाल,एलिजाबेथ दीदी, दिलीप दे, अमर अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा.
यह भी पढ़ें: आदिवासी विकास समिति धूमकुड़िया का कोल्हान प्रमंडलीय क्विज प्रतियोगिता का छठा संस्करण सम्पन्न