झारखंड के चाईबासा में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 7 साल के बच्चे को चढ़ाया HIV पॉजिटिव ब्लड

By : Mansi Kumari
झारखंड के चाईबासा में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 7 साल के बच्चे को चढ़ाया HIV पॉजिटिव ब्लड

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
चाईबासा के सदर अस्पताल में एक गंभीर चिकित्सा लापरवाही का मामला सामने आया हैं. मंझारी निवासी सात साल के थैलेसीमिया रोगी बच्चे को कथित तौर पर HIV पॉजिटिव खून चढ़ा दिया गया, जिससे बच्चे की जान जोखिम में पड़ गई हैं.
बच्चे के पिता ने उपायुक्त को शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि अस्पताल के ब्लड बैंक कर्मचारी मनोज कुमार ने बदले की भावना से यह जानलेवा गलती की हैं. पिता के अनुसार, उनका बच्चा थैलेसीमिया से पीड़ित है और उसे नियमित रूप से ब्लड चढ़ाना पड़ता हैं. उन्होंने बताया कि पिछले साल नवंबर में मनोज कुमार के दुर्व्यवहार के चलते प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी और मामला न्यायालय में विचाराधीन हैं.

पिता के अनुसार, शुक्रवार को बच्चे के माता-पिता ने एचआईवी टेस्ट कराया था, जिसमें दोनों निगेटिव पाए गए लेकिन 18 अक्टूबर को सदर अस्पताल में बच्चे की जांच में HIV पॉजिटिव पाया गया. इस घटना ने परिवार और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश उत्पन्न कर दिया हैं.
इस मामले पर ब्लड बैंक कर्मचारी मनोज कुमार का कहना है कि रक्त की जांच की जाती है और रिकॉर्ड रखा जाता है, इसलिए सारे आरोप निराधार हैं. वहीं, मंझारी के जिप सदस्य माधव चंद्र ने दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है और प्रशासन से कहा कि बच्चे के इलाज की पूरी व्यवस्था की जाए. इस गंभीर लापरवाही ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए है और पूरे इलाके में चिंता का माहौल बना दिया हैं.

यह भी पढ़े: रांची में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश! 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार, 17 चोरी की बाइक बरामद
 

संबंधित सामग्री

निरंतर प्रयास, सीखने की इच्छा और व्यावहारिक अनुभव से आत्मविश्वास विकसित होता है - तनुश्री सेनगुप्ता

निरंतर प्रयास, सीखने की इच्छा और व्यावहारिक अनुभव से आत्मविश्वास विकसित होता है - तनुश्री सेनगुप्ता

विद्यार्थियों को अपनी रुचियों, क्षमताओं और व्यक्तिगत विशेषताओं को पहचानने व उनके अनुरूप करियर के विकल्प तलाशने की सलाह

जामताड़ा जिले में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को लेकर पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया

जामताड़ा जिले में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को लेकर पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार थाना प्रभारी किशन कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई

SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क कैंप-सह-चुनावी पाठशाला, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मतदाता सूची में त्रुटि सुधार पर जोर

BMW गोल्फ कप 2026 के फाइनल के विजेताओं की घोषणा, अनीश भुजले और विकास महाजन ने अपने-अपने वर्ग में हासिल की जीत 

BMW गोल्फ कप 2026 के फाइनल के विजेताओं की घोषणा, अनीश भुजले और विकास महाजन ने अपने-अपने वर्ग में हासिल की जीत 

BMW गोल्फ कप 2026 इंडिया के विजेता विश्व फाइनल में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार 

आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में जेल में बंद शुभम कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में जेल में बंद शुभम कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में जेल में बंद आरोपी शुभम कुमार को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.