न्यूज11 भारत
बुढ़मू/डेस्क: बुढ़मू, 23 जनवरी: शुक्रवार दोपहर 2 बजे बुढ़मू प्रखंड के गेस्वे महादेव टोली में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के शुभ अवसर पर झारखंड युवा विकास मंच के 23वें स्थापना दिवस पर 500 कंबल गरीबों को वितरित किए गए. कार्यक्रम की अध्यक्षता कुरमी विकास मोर्चा के बुढ़मू प्रखंड अध्यक्ष सोनालाल महतो ने की, जबकि संचालन मंच के अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने किया.कंबल वितरण के मुख्य अतिथि कुरमी विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार रहे.
विशिष्ट अतिथियों में लोक हित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू, समाजसेवी लता देवी (स्व. अनिल टाइगर की पत्नी), रामपोदो महतो, संजय पटेल, खिरधर महतो, सचिव दिनेश महतो, कोषाध्यक्ष अनिल महतो, उपाध्यक्ष रेखा देवी आदि शामिल हुए. मुस्कान प्रिंटिंग प्रेस के संचालक राजेश महतो, दशमी देवी, कंचन रानी, अर्जुन बल्लू, हरकनाथ, सुरेश, नागेश्वर, राजेश, नरेश, इंद्रनाथ, सोना लाल (उपमुखिया), देवंती, सरिता, सबिता, सुनिता, गीता, सोनम, जेपी मामा, अजय मास्टर, जयप्रकाश, अरविंद, ललित, बेबी, रूपा, उर्मिला देवी, पूनम, गिरिबाला समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे.कार्यक्रम में नेताजी के बलिदान और सामाजिक सेवा की चर्चा हुई, जो क्षेत्रीय विकास के लिए प्रेरणादायक रही.
यह भी पढ़ें: विधायक सविता महतो ने माल्यार्पण कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मनायी जयंती