भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: गांडेय थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में कुएं में डूबने से 43 वर्षीय छोटे लाल बेसरा की मौत हो गई. बताया जाता है कि वे घर की चारदीवारी के अंदर स्थित कुएं से पानी लेने गए थे. इसी दौरान पैर फिसलने से कुएं में गिर गए. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की. ग्रामीणों और पुलिस की मदद से रात में शव बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा.
मृतक मजदूरी कर परिवार चलाते थे. उनके परिवार में पत्नी और पांच बच्चे हैं. परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है. परिजनों के अनुसार उन्हें अबुआ आवास और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी नहीं मिला है. घटना से गांव में शोक है. सामाजिक कार्यकर्ता श्याम पाठक और मुखिया प्रतिनिधि सुबोध पाठक ने परिजनों से मिलकर सांत्वना दी. श्याम पाठक ने पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा और योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया.
यह भी पढ़ें: राजधानी रांची में दाखिल खारिज को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ी, MS प्लॉट की जमीन पर सॉफ्टवेयर की वजह से लोग परेशान