'राष्ट्रीय एकता दिवस'

35वीं बटालियन एसएसबी ने भव्यता के साथ मनाया 'राष्ट्रीय एकता दिवस'

'रन फॉर यूनिटी' (एकता दौड़), वाकथॉन, साइक्लोथॉन और बाइक रैली से दिया अखंडता का संदेश

By : Ark Sahuliyar
35वीं बटालियन एसएसबी ने भव्यता के साथ मनाया 'राष्ट्रीय एकता दिवस'

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
संजीव कुमार, कमांडेंट 35वीं वाहिनी स.सी.बल, चतरा (झा.) के दिशानिर्देशन में 35वीं बटालियन SSB चतरा और इसकी सभी कंपनियों द्वारा भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. 

इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय सहित सभी कंपनियों में तैनात बल के जवानों को देश की संप्रभुता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को अक्षुण्ण रखने की सामूहिक शपथ दिलाई गई. राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बल द्वारा कई भव्य एवं जागरूकता से भरे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें 'रन फॉर यूनिटी' (एकता दौड़), वाकथॉन, साइक्लोथॉन और बाइक रैली मुख्य आकर्षण रहे.

इन विविध और ऊर्जावान आयोजनों के माध्यम से एसएसबी की 35वीं वाहिनी ने न केवल बल के जवानों, बल्कि स्थानीय आम जनता और युवाओं के बीच भी राष्ट्र के प्रति एकजुटता, आपसी भाईचारे और अखंडता के संदेश को सफलतापूर्वक सुदृढ़ किया.