2025 की उपलब्धि: ऑपरेशन रेड हंट सिमडेगा पुलिस: दशकों से फरार दर्जनों लाल वारंटी ...

2025 की उपलब्धि: ऑपरेशन रेड हंट सिमडेगा पुलिस: दशकों से फरार दर्जनों लाल वारंटी पहुंचे सलाखों के पीछे

2025 की उपलब्धि ऑपरेशन रेड हंट सिमडेगा पुलिस दशकों से फरार दर्जनों लाल वारंटी पहुंचे सलाखों के पीछे

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क: वर्ष 2025 सरकता हुआ अपने अंतिम पायदान पर पहुंच चुका है. महज तीन दिनों के भीतर हम नए वर्ष 2026 में कदम रखेंगे. गुजरते हुए वर्ष 2025 की बड़ी उपलब्धि के तौर पर सिमडेगा पुलिस का ऑपरेशन रेड, दशकों से लंबित केसों के निष्पादन के लिए अहम स्थान रखता है . 

वर्ष 2025 के अक्टूबर माह तक दशकों से फरार अपराधियों के कारण 300 से अधिक लाल वारंट दर्जनों केसों को कोर्ट में लंबित रखे हुए थे. जिस कारण कोर्ट पर केसों का दबाव बना हुआ था. 

लेकिन अक्टूबर माह में एसपी सिमडेगा एम अर्शी ने ऑपरेशन रेड हंट सिमडेगा पुलिस के नाम पर अभियान शुरू किए. इस अभियान के तहत पुलिस दशकों से फरार लाल वारंटियों की तलाश युद्धस्तर पर शुरू कर दी. फिर क्या था पुलिस हरेक फरार लाल वारंटियों के तलाश में सूत्रों के तार जोड़ते हुए समय की गर्त में छुपे लाल वारंटियों को एक एक कर गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करना शुरू कर दिया. 

एसपी एम अर्शी ने बताया कि आज की तारीख तक सिमडेगा पुलिस ने 151 लाल वारंट का निष्पादन करते हुए 62 लाल वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा. जिसके ऊपर 85 लाल वारंट निर्गत थे. 38 लोगों को मृत पाया गया जिनके विरूद्ध कुल 43 वारंट निर्गत थे. जिसके संबंध में प्रतिवेदन मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ कोर्ट को समर्पित किया गया. 09 लोगों ने पुलिस के दबाव में आत्मसमर्पण किया जिनके विरूद्ध कुल 17 वारंट निर्गत थे. 06 लोगों का वारंट विभिन्न कारणों यथा पूर्व से जेल में होने, अन्य जिला का होने एवं जमानत मिलने के कारण कोर्ट को वापस किया गया.  इस प्रकार अब तक कुल 151 वारंट का निष्पादन किया गया.

एसपी सिमडेगा ने कहा कि नए वर्ष में यह अभियान और तेजी से चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि सिमडेगा पुलिस का प्रयास है कि सभी लाल वारंट का निष्पादन जल्द से जल्द हो जाए.

यह भी पढ़ें: विधायक सविता महतो ने सिद्धि विनायक कंपनी परिसर में 700 जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण

संबंधित सामग्री

समस्तीपुर के पांचोपुर में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर किया जख्मी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

बिहार

समस्तीपुर के पांचोपुर में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर किया जख्मी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

राहे प्रखंड में विधायक अमित कुमार महतो ने किया विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास

झारखंड

राहे प्रखंड में विधायक अमित कुमार महतो ने किया विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास

एन.आर. प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला में तृतीय और चतुर्थ मतदान पदाधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण

झारखंड

एन.आर. प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला में तृतीय और चतुर्थ मतदान पदाधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण

मतदान प्रक्रिया से संबंधित दायित्वों एवं कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी

नगरपालिका (आम) निर्वाचन को लेकर 23 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित 

झारखंड

नगरपालिका (आम) निर्वाचन को लेकर 23 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित 

गावां में जमींदोज हुए मकानों के पीड़ित परिवारों से मिलकर पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने बंधाया ढांढस

झारखंड

गावां में जमींदोज हुए मकानों के पीड़ित परिवारों से मिलकर पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने बंधाया ढांढस