नंदकिशोर कुमार/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क: डुमरी थाना क्षेत्र के पतराटोली निवासी 66 वर्षीय स्टेला कुजूर ने करीब 8.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है. पीड़िता का आरोप है कि उनकी जीवनभर की मेहनत की कमाई धोखे से निकाल ली गई.
जानकारी के अनुसार, स्टेला कुजूर लगभग 15 वर्षों तक दुबई में घरेलू कामकाज कर जीविकोपार्जन करती थीं. वर्ष 2021 में गांव लौटने के बाद उन्होंने अपनी जमा-पूंजी बैंक ऑफ इंडिया, डुमरी शाखा के खाते में रखी थी.
पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि ब्लॉक के पास रहने वाली जगरानी मिंज ने किसी कंपनी में पैसा जमा कराने का झांसा देकर उनसे बैंक निकासी फॉर्म पर अंगूठे का निशान लगवा लिया. आरोप है कि जगरानी मिंज ने यह कहकर भरोसा दिलाया कि वह स्वयं बैंक से पैसा निकालकर कंपनी में जमा कर देगी और उन्हें बैंक की लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा.
स्टेला कुजूर के अनुसार, नवंबर 2021 में उनके खाते से पूरी राशि निकाल ली गई. बाद में जब उन्होंने अपनी जमा राशि वापस मांगी तो उन्हें पैसा नहीं दिया गया. पीड़िता का कहना है कि वह अनपढ़ हैं और अविवाहित हैं, जिसका फायदा उठाकर उनकी पूरी जीवनभर की कमाई हड़प ली गई.
पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा उनकी राशि वापस दिलाने की मांग की है. वहीं, डुमरी पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच
यह भी पढ़ें: मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर हुआ बड़ा हादसा, शालिमार-कुर्ला एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक की मौत, पहचान में जुटी जीआरपी