14वीं JPSC फर्जीवाड़ा

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: CID ने 10 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की पूरक चार्जशीट 

14 वीं JPSC फर्जीवाड़ा मामले में सीआईडी ने 10 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में पूरक चार्जशीट दाखिल की.

By : Ark Sahuliyar
14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: CID ने 10 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की पूरक चार्जशीट 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
14 वीं JPSC फर्जीवाड़ा मामले में सीआईडी ने 10 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में पूरक चार्जशीट दाखिल की. बुद्धेश्वर भगत, रमेश कुमार, उमेश कुमार, उमाकांत उरांव, मनोज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रक्षक सिंह, रौशन केरकेट्टा, अरुण कुमार राम औरब्रजेश राम के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गयी है. सभी आरोपियों की  गिरफ्तारी अगस्त माह में हुई थी. मामले में जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एल खियांग्ते समेत 12 आरोपियों के खिलाफ पूर्व में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है. मामले में अब तक कुल 34 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

21 जुलाई को सीआईडी ने पहली कार्रवाई की थी. जेपीएससी कार्यालय में छापेमारी कर दस्तावेजों का जखीरा बरामद किया गया था. 22 जुलाई को जेपीएससी के उप परीक्षा नियंत्रक स्वेता गुप्ता और मास्टरमाइंड अभय तिवारी समेत कई की गिरफ्तारी हुई थी. मामले में जेपीएससी के अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी, परीक्षा का संचालन किए TDPL एजेंसी, प्रिंटिंग एजेंसी के अधिकारी और कर्मचारी के साथ सिंडिकेट से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी हुई है. 

यह भी पढ़ें- बहरागोड़ा: झरिया चौक पर चोरों का आतंक! एक ही रात में दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी

 

संबंधित सामग्री

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

ई-कल्याण छात्रवृत्ति को लेकर आज बुधवार को AISF संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया है.

18 November 2026
पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026
रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

नशे में चूर एक ग्राहक ने मामूली विवाद के बाद रेस्टोरेंट वर्कर की गला रेत कर हत्या कर दी.

18 November 2026