पाकुड़ रोजगार मेला

पाकुड़ रोजगार मेले में 145 अभ्यर्थियों का चयन, 183 शॉर्टलिस्ट, 900 युवक-युवतियों ने लिया था भाग

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- बदलते परिदृश्य में युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष व प्रशिक्षित होना जरूरी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पाकुड़ रोजगार मेले में 145 अभ्यर्थियों का चयन, 183 शॉर्टलिस्ट, 900 युवक-युवतियों ने लिया था भाग

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: पाकुड़ जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर की ओर से  बाजार समिति परिसर में एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन किया गया. मेले में विभिन्न राज्यों से आई नियोजन एजेंसियों ने हिस्सा लिया. आठवीं पास से लेकर स्नातक उत्तीर्ण तक के करीब 900 युवक-युवतियों ने रोजगार पाने के लिए भाग लिया. इनमें 145 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया, जबकि 183 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया.

कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त मेघा भारद्वाज, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान चयनित अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए. मौके पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि बदलते रोजगार परिदृश्य में युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष और प्रशिक्षित होना जरूरी है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कंप्यूटर और मशीन आधारित तकनीकों के बढ़ते इस्तेमाल से रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं. युवाओं को अपनी योग्यता और कौशल के अनुसार इन अवसरों का लाभ उठाना चाहिए. उन्होंने नियोजन एजेंसियों से पाकुड़ के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने की अपील की.

उपायुक्त ने जिला नियोजनालय को चयनित अभ्यर्थियों का नियमित फॉलोअप करने और कार्यस्थल पर आने वाली समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. वहीं परियोजना निदेशक अरुण कुमार एक्का ने कहा कि जिला प्रशासन बेरोजगार युवक-युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है.

जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता और रुचि के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराना है. इस दौरान उपायुक्त ने विभिन्न नियोजन एजेंसियों के स्टॉल का निरीक्षण कर रिक्तियों और चयन प्रक्रिया की जानकारी भी ली. कार्यक्रम में पणन सचिव संजय कच्छप, आरजेडी जिला सचिव रंजीत कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया सहित अन्य लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें:  लातेहार में 50 चौकीदारों को ACP/MACP का लाभ देने की अनुशंसा, एक चौकीदार की अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति की अनुशंसा

संबंधित सामग्री

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

नित्यकाली और श्मसान काली पूजा की विशेष मान्यता है, रात्रि में पूजा के दौरान बलि भी दी जाती है, 300 वर्षों से हो रही है काली पूजा

08 November 2026
तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

धनबाद के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, जामाडोबा में आयोजित प्रतियोगिता में रांची ने सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया

08 November 2026
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

राष्ट्रपति ने गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का दिया न्योता, इजराइल में गठबंधन की होगी सरकार

08 November 2026
रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

देश की राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में , 384 AQI के साथ देश में सबसे आगे, रांची अभी 140-170 AQI के है अंदर

08 November 2026
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी भागों में होगी बारिश, पहाड़ों पर बर्फ गिरने की है सम्भावना

08 November 2026