मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
खलारी/डेस्क: पिपरवार थाना क्षेत्र के बचरा चार नंबर स्टेशन रोड स्थित राजवीर मटन शॉप के संचालक राजकिशोर का 14 वर्षीय लापता पुत्र रणवीर कुमार को डेहरी ऑनसोन से सकुशल बरामद कर लिया है. किशोर की सकुशल बरामदगी से परिजनों ने राहत की सांस ली है.जानकारी के अनुसार रणवीर कुमार एक नवंबर की सुबह खेलने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा. इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.अंततः परिजनों ने पिपरवार थाना पहुंचकर उसके लापता होने की सूचना दर्ज कराई.मामले की जानकारी मिलने के बाद पिपरवार पुलिस भी किशोर की तलाश में जुट गई. परिजनों के साथ पुलिस लगातार उसकी खोजबीन कर रही थी.इसी दौरान एक नवंबर की देर रात उसे बिहार के डेहरी ऑनसोन से सकुशल बरामद कर लिया गया.बरामदगी के बाद रणवीर को पिपरवार थाना लाया गया, जहां पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया. बेटे के सकुशल वापस मिलने से परिजनों में खुशी का माहौल है और उन्होंने राहत की सांस ली है.
यह भी पढ़ें: धात्री और गर्भवती महिलाओं के बीच केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने हजारों लाभुकों को पोषण कीट का किया वितरण