मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: गिरिडीह जिले के बेंगाबाद में स्थित केएन बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बेंगाबाद में शनिवार को 13वां वार्षिकोत्सव सह सत्रारंभ समारोह धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ केएन बक्शी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ. सरस्वती वंदना केशव कांत गौतम ने प्रस्तुत की.
मुख्य अतिथि जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी ने कहा कि महाविद्यालय ने 13 वर्षों में नई ऊंचाइयाँ छुई हैं. उन्होंने बताया कि गिरिडीह में पहली बार बीएएलएलबी एवं एलएलबी पाठ्यक्रम शुरू हो रहा है, जिससे छात्रों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा.
विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो. डॉ. सादिक रजाक ने इसे नए अध्याय की शुरुआत बताया. उन्होंने महाविद्यालय की उपलब्धियों के लिए प्रबंधन समिति, प्राचार्य एवं शिक्षकों को धन्यवाद दिया.
प्राचार्य डॉ० अजीत कुमार सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. महाविद्यालय को नैक बी+ ग्रेड प्राप्त है. एनएसएस द्वारा सामाजिक कार्यक्रम, शत-प्रतिशत प्रथम श्रेणी परिणाम जिसमें 50% छात्र डिस्टिंक्शन से उत्तीर्ण, झारखंड खुला विश्वविद्यालय का स्टडी सेंटर एवं केएन बक्शी इवनिंग डिग्री कॉलेज का सफल संचालन प्रमुख उपलब्धियाँ रहीं.
स्वागत गान अनीता एवं समूह तथा स्वागत भाषण उपप्राचार्य बिनोद कुमार सुमन ने दिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में महेश यादव का एकल गान, सूरजमुनि सोरेन एवं अनीता मुर्मू के समूह नृत्य, दीपा कुमारी की कविता, सतीश कुमार का मूक अभिनय एवं पार्वती हांसदा का नागपुरी नृत्य प्रस्तुत हुआ.
कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन शैलेन्द्र कुमार, सचिव रणविजय शंकर, विजय कुमार सहित डॉ० शंकर सिंह, डॉ रंजीत कुमार, प्रो नूतन शर्मा आदि उपस्थित थे. राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ.
यह भी पढ़ें: सिमडेगा में उत्पादित आम को लंदन के बाजार तक पहुंचाने की कवायद, बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत किया जा रहा उत्पादन