12वें वेतन समझौते को लेकर संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, 10 अगस्त के महाप्रदर्शन ...

आन्दोलन

12वें वेतन समझौते को लेकर संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, 10 अगस्त के महाप्रदर्शन के लिए डकरा-चुरी में गेट मीटिंग

डकरा और चुरी परियोजना में गेट मीटिंग आयोजित कर मजदूरों से आंदोलन में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान

12वें वेतन समझौते को लेकर संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार 10 अगस्त के महाप्रदर्शन के लिए डकरा-चुरी में गेट मीटिंग

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:   कोयला उद्योग में 12वें वेतन समझौते (जेबीसीसीआई-12) के तत्काल गठन की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा ने आंदोलन तेज कर दिया है. 10 अगस्त को एनके एरिया महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित विशाल प्रदर्शन की तैयारी के तहत गुरुवार को डकरा एवं चुरी परियोजना में गेट मीटिंग आयोजित कर मजदूरों को आंदोलन में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया.

वक्ताओं ने कहा कि 11वें वेतन समझौते की अवधि 30 जून 2026 को समाप्त हो चुकी है, जबकि जुलाई 2026 से 12वां वेतन समझौता लंबित है. उनका आरोप था कि केंद्र सरकार और कोल इंडिया प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के कारण जेबीसीसीआई-12 के गठन में अनावश्यक विलंब हो रहा है. चार लेबर कोड का हवाला देकर वेज बोर्ड की व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, जिससे कोयला मजदूरों में गहरी चिंता और असंतोष है.

नेताओं ने कहा कि पूर्व के वेतन समझौतों में नई वेज बोर्ड प्रक्रिया समय रहते शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है. इसी के विरोध में इंटक, एटक, एचएमएस और सीटू से संबद्ध केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने देशव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया है. आंदोलन के प्रथम चरण में 10 अगस्त को सुबह 10 बजे एनके एरिया महाप्रबंधक कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा.
गेट मीटिंग में सभी शाखा अध्यक्षों एवं सचिवों से अधिक से अधिक मजदूरों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई. इस दौरान मजदूरों ने सरकार और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.
बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से वरिष्ठ यूनियन नेताओं ने की, जबकि संचालन शैलेश कुमार एवं गोल्डेन प्रसाद यादव ने किया. सभा को प्रेम कुमार, बी.एन. पांडेय, सुनील कुमार सिंह, रतिया गंझु, कृष्णा चौहान, विकास दुबे, देवपाल मुंडा, सुधीर राय, हलीम खान और धीरज कुमार सहित कई नेताओं ने संबोधित किया.

मौके पर मुमताज अहमद, तौहीद आलम, टूपा महतो, राम प्रवेश राम, सुरेंद्र चौहान, ईशान गंझु, अजय चौहान, अरविंद चौबे, दीपक कुमार, रविंद्र बैठा, कुलदीप कुमार, मोहन महतो, धनंजय चौहान, तपेश्वर यादव, मनोज कुमार, कयामुद्दीन अंसारी सहित डकरा एवं चुरी के सैकड़ों मजदूर उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें:खेत में खुद उतरीं पश्चिमी जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, किसानों के साथ किया धान रोपनी का कार्य

संबंधित सामग्री

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

झारखंड

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सुबह गांव के युवक से हुआ था विवाद, मिली थी धमकी, शाम को पानी में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

झारखंड

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

किसी नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर झाड़ियों में फेंक दिया गया था

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

झारखंड

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

दामोदर नदी से पवित्र जल उठाकर हजारों कांवरिया चिड़का धाम स्थित बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

एक सप्ताह के अंदर बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता, दो वाहन समेत भारी मात्रा में स्क्रैप तार बरामद

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

झारखंड

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

समारोह की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर हुई