2 मार्च को बहरागोड़ा में 10वां सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियां पूरी, ओड़िया सुप...

2 मार्च को बहरागोड़ा में 10वां सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियां पूरी, ओड़िया सुपरस्टार सिद्धान्त महापात्र होंगे मुख्य अत

2 मार्च को बहरागोड़ा में 10वां सामूहिक विवाह समारोह तैयारियां पूरी  ओड़िया सुपरस्टार सिद्धान्त महापात्र होंगे मुख्य अत

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा के शाखा मैदान में आगामी 2 मार्च को 10वां सामूहिक गणविवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम की तैयारियाँ लगभग पूरी कर ली गई हैं. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने स्वयं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस वर्ष 19 गरीब एवं जरूरतमंद बेटियों का विवाह विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा. इसके लिए 19 अलग-अलग मंडप तैयार किए जा रहे हैं.

पंडाल में लगभग 5,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है, जबकि 15,000 अतिथियों के लिए शाकाहारी भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है.विवाह के उपरांत नवदंपतियों को उपहार स्वरूप अलमारी, आभूषण, बक्सा, कपड़े, बर्तन, विवाह सामग्री एवं मिठाइयाँ प्रदान की जाएंगी. साथ ही दूल्हा-दुल्हन को घरेलू हिंसा से दूर रहने, किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन न करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया जाएगा. डॉ. गोस्वामी ने बताया कि इस ऐतिहासिक दसवें सामूहिक विवाह समारोह के मुख्य अतिथि ओड़िया फिल्म जगत के सुपरस्टार सिद्धान्त महापात्र होंगे. कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, वरीय भाजपा नेता रंजीत बाला, सुमन कल्याण मंडल, बाप्तू साव, श्रीवत्स घोष, गौरीशंकर महतो, काजोल महाकुड़, राजकुमार कर, अपूर्व दास, भक्तश्री पांडा, उत्पल पैड़ा, मिंटू नायक, महादेव बैठा, मिहिर दलाई, टूना नायक, गोपाल साव, सनत भगत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: शेरघाटी में 25 दिव्यांगजनों के बीच मोटराइज्ड ट्राइसाइकल का वितरण

संबंधित सामग्री

चैनपुर पुलिस ने किया कोयल नदी में मिले शव के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे के विवाद में हुई थी हत्या

झारखंड

चैनपुर पुलिस ने किया कोयल नदी में मिले शव के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे के विवाद में हुई थी हत्या

हाईकोर्ट ने श्रमिक अधिकारों के संरक्षण में सुनाया बड़ा फैसला, कहा- सजा की अनुपातिकता जांचने का अधिकार लेबर कोर्ट को

झारखंड

हाईकोर्ट ने श्रमिक अधिकारों के संरक्षण में सुनाया बड़ा फैसला, कहा- सजा की अनुपातिकता जांचने का अधिकार लेबर कोर्ट को

जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण योजनाओं की प्रगति की उपायुक्त ने की समीक्षा

झारखंड

जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण योजनाओं की प्रगति की उपायुक्त ने की समीक्षा

बद पड जलमनर, नलकप एव चपकल क दरसत करन, शतपरतशत नलजल यजन क नरदश

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए दी बधाई, कहा- सुशासन की स्थापना में आपका अहम योगदान

झारखंड

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए दी बधाई, कहा- सुशासन की स्थापना में आपका अहम योगदान

रांची: नामकुम थाना हाजत में अभियुक्त ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच के लिए SIT का गठन

झारखंड

रांची: नामकुम थाना हाजत में अभियुक्त ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच के लिए SIT का गठन