हजारीबाग में मस्जिद-मदरसे की जमीन विवाद में हिंसक झड़प, 10 लोग घायल

हजारीबाग में मस्जिद-मदरसे की जमीन विवाद में हिंसक झड़प, 10 लोग घायल

हजारीबाग में मस्जिद-मदरसे की जमीन विवाद में हिंसक झड़प 10 लोग घायल

न्यूज़11 भारत
हजारीबाग/डेस्क:
कटकमसांडी थाना क्षेत्र के बन्हा गांव में मस्जिद और मदरसे की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस घटना में 10 लोग घायल हुए है, जिन्हें गंभीर अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.
जानकारी के अनुसार, विवाद मदरसा मजहरुल उलूम और जामा मस्जिद की जमीन को लेकर चल रहा था. मदरसा प्रबंधन ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि उनके परिसर की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा हैं. इस पर मदरसा की ओर से मोहम्मद नोजाम ने मामले की जांच की. इसी बीच दूसरे पक्ष के मोहम्मद हमीम और उनके परिवार के सदस्यों के साथ बहस हिंसक झड़प में बदल गई.

मदरसा प्रबंधन के अनुसार हमीम समूह के लोगों ने उन पर हमला किया, जिससे 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, हमीम समूह का कहना है कि उन्होंने जमीन के असली मालिक से कानूनी तरीके से जमीन खरीदी थी और उस पर बाउंड्री बनाना शुरू किया, जिससे विवाद बढ़ा और झड़प हुई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों को शांत कराने के प्रयास किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़े: बिरसा मुंडा चिड़ियाघर से रेंजर राम बाबू हटाए गए, वित्तीय अनियमितताओं का पर्दाफाश
 
संबंधित सामग्री

नई सरकार के गठन के बाद CM नीतीश कुमार एक्शन मोड में, बक्सर में औद्योगिक क्षेत्र का करेंगे दौरा

बिहार

नई सरकार के गठन के बाद CM नीतीश कुमार एक्शन मोड में, बक्सर में औद्योगिक क्षेत्र का करेंगे दौरा

9 दिसंबर को CM नीतीश कुमार के कैबिनेट की अहम बैठक

बिहार

9 दिसंबर को CM नीतीश कुमार के कैबिनेट की अहम बैठक

RJD कार्यालय में आज मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल के प्रत्याशियों के साथ समीक्षा बैठक

बिहार

RJD कार्यालय में आज मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल के प्रत्याशियों के साथ समीक्षा बैठक

भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्त प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर डीजे सेट होगा जब्त

बिहार

भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्त प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर डीजे सेट होगा जब्त

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, एक की मौत

बिहार

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, एक की मौत