गढ़वा में सड़क दुर्घटना में दो मृत युवकों के घर पहुंचे पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर...

गढ़वा में सड़क दुर्घटना में दो मृत युवकों के घर पहुंचे पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, दिलायी पांच लाख रुपए की सहयोग राशि

यातायात पर अपनी जिम्मेवारी तय करे प्रशासन - मिथिलेश ठाकुर

गढ़वा में सड़क दुर्घटना में दो मृत युवकों के घर पहुंचे पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर दिलायी पांच लाख रुपए की सहयोग राशि

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर मंगलवार को रंका प्रखंड के मानपुर गांव पहुंचे. जहाँ गत दिनों रंका-रमकंडा रोड में हुई सड़क दुर्घटना गिट्टी लोड हाईवा ट्रक के पलटने से हुई मृत मानपुर निवासी दो युवक अनिल राम उम्र 20 वर्ष और राजू राम उम्र 22 वर्ष के परिजनों से मुलाकात की. पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मृत युवकों के परिजन से मिलकर हाल-चाल लिया एवं पीड़ित परिवार को सांत्वना दी. साथ ही पूर्व मंत्री ने पहल कर क्रशर मालिक एवं वाहन मालिक से मृतकों के परिजनों को ढाई- ढाई लाख रुपये सहयोग राशि दिलाया.  

उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार दुख की इस घड़ी में हमेशा खड़ा है. पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा. खबर मिलने के बाद पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के साथ एएसपी राहुल देव, डीटीओ धीरज कुमार, रंका एसडीएम रूद्र प्रताप, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंका रोहित रंजन सिंह, रंका थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी दल बल के साथ मानपुर में मृतक के परिजनों के घर पहुंचे.जहाँ मिथिलेश ठाकुर ने दोनों मृतक के परिवार से मिल उन्हें तत्काल ढाई - ढाई लाख रुपये दोनों परिवार को दिलाने की बात कही. साथ ही सरकारी प्रावधान के तहत सभी लाभ तत्काल दिलवाने के लिए रंका एसडीएम एवं रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित भी किया.

पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि पुलिस प्रशासन एवं परिवहन विभाग यातायात के सुगम संचालन एवं सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाएं. इसके लिए विभागीय अधिकारी मिलकर बेहतर रणनीति के साथ कार्य करें. ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो. गांव के सभी गणमान्य लोगों एवं परिजनों ने पूर्व मंत्री एवं प्रशासन के पदाधिकारियों को इस कार्य के लिए आभार ब्यक्त किया.

मानपुर पंचायत के मुखिया मो. हासिम अंसारी ने कहा कि मिथिलेश ठाकुर जीवंत और नेकदिल नेता हैं. साथ ही कहा कि मिथिलेश ठाकुर जैसे जनप्रतिनिधि के बदौलत ही इंसानियत जिन्दा है. मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य नितेश सिंह, झामुमो जिला उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पाठक ऊर्फ रौशन पाठक,वरिष्ठ नेता देवेंद्र तिवारी ऊर्फ नेता जी, जिला सह सचिव आशीष गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष जैनुलाह अंसारी, प्रखंड सचिव रतन सिंह पूर्व सचिव इरफान अंसारी, जिला परिसद प्रतिनिधि राहुल तिवारी, गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष फ़ुजैल अहमद, झामुमो नेता अहमद अली,धर्मेंद्र पाठक, कार्तिक पाण्डेय, पपु यादव, अनिल चंद्रवंशी, सलीम,अनिल राम, विक्की पाण्डेय,  आशीष सिंह, मुन्ना सिंह, मुकेश तिवारी, मोहन यादव, पूर्व मुखिया मानपुर असमुद्दीन अंसारी, सुदामा राम सहित सैकड़ो ग्रामीण महिला पुरुष एवं झामुमो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: चंदवा पुलिस ने गैंगस्टर राहुल सिंह व तेजलाल सिंह के घर चिपकाये इश्तेहार

संबंधित सामग्री

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा तो तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी, फिर भी ठंड के मौसम न रहें असावधान

झारखंड

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा तो तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी, फिर भी ठंड के मौसम न रहें असावधान

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के निदेशानुसार रांची शहर को सुंदर, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में की जाएगी ठोस पहल

झारखंड

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के निदेशानुसार रांची शहर को सुंदर, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में की जाएगी ठोस पहल

आवागमन और नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर उपायुक्त-सह जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक

बुट्टी मोड़ स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप डीवाईडर से टकराया मोटरसाइकिल, व्यक्ति की मौके पर हुई मौत 

झारखंड

बुट्टी मोड़ स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप डीवाईडर से टकराया मोटरसाइकिल, व्यक्ति की मौके पर हुई मौत 

सिसई के नेशनल हाईवे-23 डाड़हा सामटोली के पास सड़क दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौत दो घायल

झारखंड

सिसई के नेशनल हाईवे-23 डाड़हा सामटोली के पास सड़क दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौत दो घायल

गांडेय में पशु शेड योजना में 92,959 रुपये गबन का आरोप, लाभुक ने डीडीसी से की शिकायत

झारखंड

गांडेय में पशु शेड योजना में 92,959 रुपये गबन का आरोप, लाभुक ने डीडीसी से की शिकायत