झारखंड में हुए शराब घोटाला केस में एसीबी की जांच तेज़, मिले साक्ष्यों और जानकारिय...

शराब घोटाला

झारखंड में हुए शराब घोटाला केस में एसीबी की जांच तेज़, मिले साक्ष्यों और जानकारियों की कड़ियों को जोड़ने में जुटी एजेंसी

अरुण पति त्रिपाठी, और नेक्सजेन के सीईओ अरुण कुमार सिंह को पूछताछ के लिए बुलाए गया

झारखंड में हुए शराब घोटाला केस में एसीबी की जांच तेज़ मिले साक्ष्यों और जानकारियों की कड़ियों को जोड़ने में जुटी एजेंसी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड में हुए शराब घोटाले मामले में एसीबी की जांच तेज़ हो गयी है. तत्कालीन संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेन्द्र कुमार सिंह, पूर्व उत्पाद आयुक्त अमित प्रकाश एवं तत्कालीन जीएम सुधीर कुमार दास के बयान से एसीबी को अहम सुराग सुराग मिले हैं. उसी आधार पर वह आगे बढ़ रही है. मामले में मिले साक्ष्यों और जानकारियों की कड़ियों को जोड़ने में एसीबी जुटी हुई है. 7 अगस्त, 2026 को अमर कुमार मेहता, आईटी प्रबंधक, JSBCL को पूछताछ एवं बयान दर्ज कराने हेतु समन जारी किया गया है.

एसीबी अमर कुमार मेहता से Track & Trace प्रणाली के क्रियान्वयन, डिजिटल निगरानी व्यवस्था, सिस्टम लॉग, इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख तथा मदिरा आपूर्ति की डिजिटल ट्रैकिंग से संबंधित तकनीकी तथ्यों का सत्यापन करेगी.  वही 6 अगस्त को श्याम जी शरण, छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्य कर चुके अरुण पति त्रिपाठी, और नेक्सजेन के सीईओ अरुण कुमार सिंह को पूछताछ के लिए बुलाए गया.

यह भी पढ़ें: बड़गांव में मुस्लिम युवक की बेरहमी से हत्या पर अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान ने जताई सख़्त नाराजगी

संबंधित सामग्री

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर बैठेंगे विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर बैठेंगे विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

झारखंड

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है.

चौपारण: जैन वस्त्रालय के पास से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

झारखंड

चौपारण: जैन वस्त्रालय के पास से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

चौपारण थाना क्षेत्र के जैन वस्त्रालय के पास से अज्ञात चोरों ने एक बाइक चोरी कर ली.

विश्व आदिवासी दिवस विशेष: सिमडेगा की आत्मा में बसती है आदिवासी संस्कृति, जल-जंगल-जमीन से जुड़ा जीवन

झारखंड

विश्व आदिवासी दिवस विशेष: सिमडेगा की आत्मा में बसती है आदिवासी संस्कृति, जल-जंगल-जमीन से जुड़ा जीवन

मांदर की थाप पर होने वाला सामूहिक नृत्य हो, सरहुल और करमा जैसे पर्व हो या जंगल से मिलने वाली वन उपज सिमडेगा के सामाजिक जीवन में आदिवासी संस्कृति की गहरी छाप दिखाई देती है.