जनवरी से खराब पड़ा जलमीनार, एक किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण

जनवरी से खराब पड़ा जलमीनार, एक किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण

जनवरी से खराब पड़ा जलमीनार एक किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर प्रखंड के गिंडुग गांव स्थित रेड़ादिरी टोला में जनवरी माह से जलमीनार खराब पड़ा है, जिससे करीब 20 परिवारों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार बंद होने के कारण उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूर-दराज के स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है. ग्रामीण सावन विरगम ने बताया कि जलमीनार खराब होने के बाद पूरे टोला के लोग सिंचाई कुएं का पानी पीने को मजबूर हैं.

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और अब बरसात के मौसम में भी ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. पेयजल के लिए उन्हें लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित सिंचाई कुएं तक जाना पड़ता है. ग्रामीणों के अनुसार इस समस्या की जानकारी कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है. उन्होंने मांग की कि जलमीनार की जल्द मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके.

वहीं ग्रामीण सुखदेव विरगम ने बताया कि गिंडुग गांव को सेल (SAIL) द्वारा गोद लिया गया है,  सीएसआर के तहत यहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि गांव की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द जलमीनार की मरम्मत नहीं हुई तो वे गिंडुग-पोंगा माइंस सड़क जाम कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

यह भी पढ़ें: दही के साथ पश्चिम बंगाल की शुभ शुरुआत, शुभेन्दु सरकार में आ रहे अच्छे दिन, अमूल लगाएगा दुनिया का सबसे बड़ा दही प्लांट

संबंधित सामग्री

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

राजनीति

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

झारखंड

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव  में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन

राजनीति

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन

बुढ़मू में 9 लाख से अधिक बिजली बिल के विवाद में विद्युतकर्मी की लाठियों से पिटाई, रिम्स रेफर

झारखंड

बुढ़मू में 9 लाख से अधिक बिजली बिल के विवाद में विद्युतकर्मी की लाठियों से पिटाई, रिम्स रेफर