न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- सर्दी का मौसम अब शुरु हो चुका है. इस मौसम में लोग अपने शरीर को गर्म रखने के लिए कॉफी व चाय का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और प्यास कम लगने के वजह से पानी कम पीते हैं. लेकिन आपको मालूम होना चाहिए चाय-पानी ज्यादा पीने का असर घुटनों व हड्डियों पर ज्यादा पड़ता है. अधिक चाय व कॉफी पीने से शरीर में कैफिन व शुगर की मात्रा बढ़ती है और शरीर डिहाईड्रेट होने लग जाता है. एम्स रायपुर के ऑर्थोपेडिक और स्पोर्ट्स इंजरी सर्जन दुष्यंत चौहान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि ठंड के दिनों में ज्यादा कॉफी क्यों नहीं पीनी चाहिए व इससे बचने के लिए क्या किया जा सकता है.
डॉ. दुष्यंत कहते हैं, 'भले ही आप गर्म चाय पी रहे हों लेकिन यह आपकी हड्डियों को ठंडा कर सकती है. सुनने में भले ही अजीब लगे पर इसके पीछे कारण है.' उनका कहना है कि सर्दियां जब भी आती है हम खुद को गर्म रखना शुरु कर देते हैं. चाय कॉफी ज्यादा पीना शुरु कर देते हैं. पानी पीना कम कर देते हैं. जिसके कारण शरीर डिहाईड्रेट होना शुरु हो जाता है, इसी से घुटनों के बीच कार्टिलेज सूखने लगती है. इससे ज्वाईंट में जकड़न बढ़ने लगती है साथ ही हड्डियों के आसपास रगड़ने से दर्द ज्यादा महसूस होने लगता है. ऐसे में सर्दियों में चाय कॉफी को बैलेंस कर के पीना चाहिए ताकि शरीर गर्म रहे और हड्डियों पर इसका ज्यादा असर न पड़े.
डॉ चौहान बताते हैं कि ठंड में ज्यादा चाय जरुर पीएं लेकिन एक नियम बना लें कि इसे पीने से पहले पानी जरुर पीएं. इससे आपके हड्डियों के ज्वाईंट की नमी बरकरार रहेगी और हेल्दी भी रहेगी.
ये भी पढ़ेंः- कौन है विराट कोहली के शतक के बाद सोशल मीडिया में वायरल हुई मिस्ट्री गर्ल? आइए जानते हैं..