न्यूज़11 भारत
गुरुग्राम/डेस्क: BMW ग्रुप इंडिया ने आज गुरुग्राम के डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में आयोजित BMW गोल्फ कप 2026 के 16वें संस्करण के फाइनल के विजेताओं की घोषणा की. अनीश भुजले (श्रेणी ए) और विकास महाजन (श्रेणी बी) ने अपने-अपने हैंडीकैप वर्गों में जीत हासिल की और मार्च 2027 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाले BMW गोल्फ कप विश्व फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.
BMW ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष एवं सीईओ हरदीप सिंह बराड़ ने कहा, “BMW गोल्फ कप खेल उत्कृष्टता का उत्सव मात्र नहीं है, बल्कि यह प्रदर्शन, जुनून और BMW समुदाय की ताकत का सशक्त प्रतीक है. इस वर्ष, टूर्नामेंट ने एक नया मुकाम हासिल किया, जिसमें भारत भर से 2,300 शौकिया गोल्फ खिलाड़ी शामिल हुए , जिनमें से 40 असाधारण खिलाड़ी राष्ट्रीय फाइनल में पहुंचे . मैं विजेताओं को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई देता हूं. जब वे विश्व फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए वैश्विक मंच पर कदम रखेंगे , तो वे पूरे BMW समुदाय के गौरव और समर्थन को अपने साथ लेकर चलेंगे. BMW गोल्फ कप जैसे विशिष्ट अनुभवों के माध्यम से, हम अपने ग्राहकों को एक साथ लाते हैं और BMW की भावना को प्रतिबिंबित करने वाले यादगार पल बनाते हैं.”
राष्ट्रीय फाइनल में 40 अग्रणी शौकिया गोल्फ खिलाड़ी शामिल हुए, जिन्होंने चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, दिल्ली, वडोदरा, जयपुर, बेंगलुरु , लखनऊ, पटना, कोलकाता और गुरुग्राम के शानदार गोल्फ कोर्सों में आयोजित क्षेत्रीय टूर्नामेंटों के माध्यम से क्वालीफाई किया था. इस सीज़न में 2,300 प्रतिभागियों ने भाग लिया, और फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय सम्मान और BMW गोल्फ कप के शीर्ष स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के अवसर के लिए प्रतिस्पर्धा की.
फाइनल में मुंबई के अनीश भुजले ने 12 तक के हैंडीकैप वाले ए वर्ग में खिताब जीता, जबकि मुरादाबाद के विकास महाजन ने 13 से 28 तक के हैंडीकैप वाले बी वर्ग में जीत हासिल की. ये दोनों विजेता BMW गोल्फ कप विश्व फाइनल में टीम इंडिया के रूप में भाग लेंगे और प्रतिभागी देशों के प्रमुख शौकिया गोल्फरों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे.
विश्व की सबसे बड़ी शौकिया गोल्फ टूर्नामेंट श्रृंखलाओं में से एक, BMW गोल्फ कप की शुरुआत लगभग पच्चीस वर्ष पहले ब्रिटेन में शुरू हुई थी. यह पहल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने से पहले पाँच वर्षों तक स्वतंत्र रूप से चलती रही. टूर्नामेंट की शुरुआत ब्रिटेन में BMW इनविटेशन टूर्नामेंट के रूप में हुई थी. अब यह एक वैश्विक श्रृंखला बन चुकी है जिसमें 40 देशों के 100,000 खिलाड़ियों के साथ 1,000 क्वालीफाइंग टूर्नामेंट आयोजित किए जाते हैं. प्रत्येक देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी BMW गोल्फ कप विश्व फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं, जहाँ तीन श्रेणियों में व्यक्तिगत खिताबों के लिए प्रतिस्पर्धा होती है.
BMW गोल्फ कप 2026 में दो श्रेणियां हैं, ए (12 तक के हैंडीकैप के लिए) और बी (13 से 28 तक के हैंडीकैप के लिए). व्यक्तिगत हैंडीकैप श्रेणियों के विजेता राष्ट्रीय फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं. राष्ट्रीय फाइनल में दोनों हैंडीकैप श्रेणियों के विजेता BMW गोल्फ कप के विश्व फाइनल में भाग लेने के लिए क्वालीफाई करते हैं.