पश्चिम बंगाल में लालू यादव दिलायेगे BJP को जीत? ममता को चित करने का प्लान तैयार!

पश्चिम बंगाल में लालू यादव दिलायेगे BJP को जीत? ममता को चित करने का प्लान तैयार!

“BOTH ARE SAME” में छिपा है बीजेपी का पश्चिम बंगाल का प्लान

पश्चिम बंगाल में लालू यादव दिलायेगे bjp को जीत ममता को चित करने का प्लान तैयार

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब बीजेपी की निगाहें पश्चिम बंगाल पर टिक गयी है. जिस तरह से बीजेपी ने आक्रामक नीति अपनाकर बिहार को फतेह किया था, वहीं रणनीति पश्चिम बंगाल को लेकर भी चल रही है. बीजेपी ने इसकी शुरुआत भी कर दी है. हाल ही में बीजेपी ने सोशल मीडिया पर दो पोस्टर जारी किये हैं, इन्हीं दो पोस्टरों में बीजेपी की पूरी रणनीति भी छुपी हुई है. 

आप दोनों पोस्टरों को ध्यान से देखेंगे तो इनमें दो राजनेताओं, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चेहरों का इस्तेमाल किया गया है. दोनों पोस्टरों में आधा चेहरा लालू प्रसाद यादव ममता बनर्जी का है. उसके ऊपर लिखा हुआ है “BOTH ARE SAME” लिखा है.

चाहे लालू प्रसाद यादव हों या फिर ममता बनर्जी, दोनों एक जैसे हैं यही जनता को समझाना ही पश्चिम बंगाल फतेह का बीजेपी का प्लान है. बिहार चुनाव अभी हाल ही में गुजरा है, इसलिए आपको बेहतर याद होगा कि बीजेपी ने लालू प्रसाद के जंगलराज को बिहार जीत का अपना हथियार बनाया था. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा समेत तमाम नेताओं ने लालू यादव के 20 साल के जंगलराज  की जड़ें कुरेद-कुरेद कर आरजेडी को पूरी तरह से उखाड़ कर फेंक दिया. अब यही हथियार बीजेपी पश्चिम बंगाल में आजमाने वाल है. जैसा कि बीजेपी के जारी पोस्टरों से भी स्पष्ट है. 

यहां यह बताने की आवश्यकता नहीं है कि बीजेपी पश्चिम बंगाल में क्या करने वाली है. बीजेपी पश्चिम बंगाल की जनता को भी ममता बनर्जी के अराजक काल, उनके जंगलराज  की याद जनता को दिलायेगी. बीजेपी पश्चिम बंगाल में वही करेगी जो उसने बिहार में किया था. बीजेपी पश्चिम बंगाल की जनता न सिर्फ बतायेगी, बल्कि उससे सवाल भी करेगी कि क्या ममता बनर्जी की पार्टी को वोट देकर यहां भी जंगलराज को आगे भी चलने देंगे? बीजेपी सिर्फ RJD “लालटेन युग” और “गुंडा राज” की वापसी जैसी कहानी ही पश्चिम बंगाल के लोगों को नहीं सुनायेगी, बल्कि उन्हें नीतीश कुमार जैसे सुशासन का भी भरोसा देगी. 

यानी बीजेपी ममता बनर्जी के 15 साल के 'कुशासन' को जनता के सामने रखेगी. ममता बनर्जी के 15 साल के कार्यकाल की अराजकता के युग याद दिलायेगी , ममता बनर्जी की “दीदी” को “हिटलर” के रूप में प्रस्तुत करेगी (जैसा की पोस्टरों में भी दिख रहा है) और पश्चिम बंगाल फतेह की पृष्ठभूमि तैयार करेगी. हालांकि बीजेपी ने रणनीतिक प्लान का पूरी तरह से खुलासा नहीं किया है, लेकिन उसने इशारा तो जरूर कर दिया है कि वह क्या करने वाली है. 

यह भी पढ़ें: झारखंड को शीतलहर से फिलहाल मिली है राहत, बिहार से सटे जिले कोहरे की चपेट में

संबंधित सामग्री

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

झारखंड

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

झारखंड

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

झारखंड

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास