न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज 4 मई को घोषित किए जाएंगे. राज्य की 293 सीटों पर किसकी सरकार बनेगी, यह तय करने के लिए सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई हैं. वोटों की गिनती के साथ ही रुझान आने शुरू हो गए हैं. बंगाल के रुझानों में टीएमसी-बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही हैं. बहुमत के लिए 148 सीटों की जरूरत हैं. पूरे देश की निगाहें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हुई हैं. इस बार चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को संपन्न हुआ. पहले चरण में 152 सीटों पर और दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोटिंग हुई. चुनाव में रिकॉर्ड 92.93% मतदान दर्ज किया गया, जो बंगाल के इतिहास में अब तक का सबसे ज्यादा हैं. पहले चरण में 93.19% और दूसरे चरण में 92.67% मतदान हुआ. करीब 6.3 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.
भवानीपुर से हारी ममता बनर्जी
शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनाव में पराजित कर दिया है. भवानीपुर सीट पर 20 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है. शुभेंदु अधिकारी को 73,463 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को 58,350 वोट प्राप्त हुए. इस तरह शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,113 वोटों के अंतर से हराया.
BJP की बंपर जीत
मेदिनीपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी शंकर कुमार गुच्छैत ने दर्ज की जीत
बुरवान सीट से भाजपा प्रत्याशी सुखेण कुमार बागदी ने दर्ज की जीत
दार्जिलिंग से भाजपा प्रत्याशी नोमन राय ने दर्ज की जीत
कलिम्पोंग सीट से भाजपा प्रत्याशी भारत कुमार छेत्री ने दर्ज की जीत
जामुरिया सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. बिजन मुखर्जी ने दर्ज की जीत
आसनसोल दक्षिण सीट से भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्र पॉल ने दर्ज की जीत
भातार सीट से भाजपा प्रत्याशी करफा सौमेन ने दर्ज की जीत
भगवानगोला से टीएमसी प्रत्याशी रेयात हुसैन सरकार ने दर्ज की जीत
मोंतेश्वर सीट से भाजपा प्रत्याशी सैकात पांजा ने दर्ज की जीत
पहले राउंड में TMC आगे, दूसरे में BJP ने मारी बाजी, कुल बढ़त TMC के पास
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना में शुरुआती रुझानों ने दिलचस्प मुकाबले की तस्वीर पेश की हैं. पहले दो राउंड के नतीजों में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. पहले राउंड की गिनती में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बढ़त बनाई. इस राउंड में TMC को 3666 वोट मिले, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 1670 वोट हासिल हुए. इस तरह TMC ने 1996 वोटों की बड़ी बढ़त बना ली. वहीं दूसरे राउंड की मतगणना में बीजेपी ने जबरदस्त वापसी करते हुए बाजी पलट दी. इस राउंड में BJP को 6380 वोट मिले, जबकि TMC को 4822 वोट मिले. इस तरह BJP ने 1558 वोटों की बढ़त हासिल की. TMC की कुल बढ़त 438 वोटों की हैं.
कोलकाता की चार सीटों पर बीजेपी को बढ़त
कोलकाता में शुरुआती रुझानों में बीजेपी श्यामपुकुर, एंटाली, बेलघाटा और मानिकतला विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
शुरुआती रुझानों में BJP और TMC दोनों ने 100 का आंकड़ा पार किया
बीजेपी 113 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं शुरुआती रुझान आने के साथ ही तृणमूल कांग्रेस 100 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.
बागनान और आमता में टीएमसी आगे
बागनान और आमता में शुरुआती रुझानों में तृणमूल कांग्रेस आगे चल रही हैं. बोलपुर, चंचल, सुजापुर और रतुआ विधानसभा सीटों पर भी TMC आगे हैं. वहीं, मालतीपुर और मोथाबाड़ी में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं.
नोआपारा से अर्जुन सिंह ने शुरुआती बढ़त बनाई
नोआपारा विधानसभा क्षेत्र से आए शुरुआती रुझानों में BJP के दिग्गज नेता अर्जुन सिंह ने बढ़त बना ली हैं. उत्तर 24 परगना में स्थित इस सीट पर पहले एक राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था. यह विवाद तब शुरू हुआ जब दत्तापुकुर इलाके में सड़क किनारे सैकड़ों पर्चियां बिखरी हुई मिली. माना जा रहा था कि ये पर्चियां 29 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों के दौरान इस्तेमाल की गई वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) मशीनों की थीं. इस घटना के बाद BJP, TMC और CPI(M) ने चुनाव आयोग की कड़ी आलोचना की और उस पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया. हालांकि, चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि ये पर्चियां विधानसभा चुनावों से पहले किए गए एक मॉक पोल (मॉक मतदान) का हिस्सा थीं.
ममता के भवानीपुर में शुभेंदु को शुरुआती बढ़त
नदिया के नवद्वीप और कृष्णानगर में बीजेपी पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे चल रही है जबकि शमशेरगंज में तृणमूल कांग्रेस (TMC) आगे हैं. दिलचस्प बात यह है कि भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर शुरुआती बढ़त बना ली हैं. शुरुआती रुझानों में बंगाल में उतार-चढ़ाव भरा मुकाबला देखने को मिल रहा है. बीजेपी 85 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं तृणमूल कांग्रेस 72 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. कांग्रेस 2 सीटों पर आगे हैं.
शुरुआती रुझानों में TMC निकली BJP से आगे
बंगाल में वोटों की गिनती जारी हैं. शुरुआती रुझानों में टीएमसी बीजेपी से आगे चल रही हैं. टीएमसी 48 और बीजेपी 39 पर चल रही हैं.
ममता-शुभेंदु की सीट पर काउंटिंग से पहले बवाल!
कोलकाता के भवानीपुर में काउंटिंग से पहले हल्का हंगामा देखने को मिला. काउंटिंग एजेंट्स के बीच नारेबाजी हुई. एंट्री को लेकर विवाद हुआ. सुरक्षा बल मौके पर मौजूद हैं. यह सीट हाई-प्रोफाइल मानी जा रही है, जहां मुकाबला बेहद कड़ा हैं.
मुख्य मुकाबला TMC बनाम BJP
चुनावी मैदान में मुख्य टक्कर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच मानी जा रही हैं. ममता बनर्जी एक बार फिर सत्ता में वापसी के लिए प्रयासरत है जबकि BJP सत्ता परिवर्तन के नारे के साथ मैदान में उतरी हैं. कांग्रेस-वाम गठबंधन इस बार अपेक्षाकृत कमजोर अजर आ रहा हैं.
ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी
चुनाव में सबसे चर्चित मुकाबला ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच मानी जा रही हैं. ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रही है और अपनी कल्याणकारी योजनाओं के दम पर जनता का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही हैं. वहीं सुवेंदु अधिकारी बदलाव और भ्रष्टाचार खत्म करने के मुद्दे पर चुनावी मैदान में उतरे हैं.
इन सीटों पर रहेगी खास नजर
भवानीपुर, नंदीग्राम, माथाभंगा, दिनहाटा और कूचबिहार जैसी सीटों पर कड़ी नजर रहेगी. दक्षिण 24 परगना की डायमंड हार्बर सीट भी बेहद अहम मानी जा रही हैं. फलता सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान होना है, इसलिए उसका परिणाम 24 मई को घोषित किया जाएगा.
फाइनल नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल ने मुकाबले को बेहद रोचक बना दिया हैं. कुछ सर्वे में BJP को बढ़त मिलती दिख रही है जबकि कई अनुमानों में TMC की वापसी के संकेत मिले हैं. कुल मिलाकर मुकाबला बेहद करीबी माना जा रहा हैं. मतगणना से पहले ममता बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर लोड शेडिंग कर CCTV बंद किए जा रहे है और स्ट्रॉन्ग रूम के पास संदिग्ध गतिविधियां देखी गई हैं. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील की हैं.
कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना
राज्यभर में 77 मतगणना केंद्र बनाए गए है, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती होगी. संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस और केंद्रीय बलों को अलर्ट पर रखा गया हैं. शुरूआती 2-3 घंटों में ही रुझान साफ होने की उम्मीद हैं. बता दें कि, पिछले विधानसभा चुनाव 2021 में TMC ने 215 सीटों पर जीत दर्ज कर भारी बहुमत हासिल किया था और ममता बनर्जी तीसरी बार मुख्यमंत्री बनी थी. अब देखना होगा कि क्या वे इस बार भी सत्ता बरकरार रक् पाती है या फिर BJP बंगाल में नया इतिहास रचती हैं.
यह भी पढ़े: Assam Election Result 2026 LIVE: हिमंता बिस्वा सरमा Vs गौरव गोगोई, असम की गद्दी पर किसका होगा राज?