दो रोटी एक्स्ट्रा मांगने पर बेरोजगार बेटे को चुभ गई पिता की ये बातें, कहा- गरीब ...

दो रोटी एक्स्ट्रा मांगने पर बेरोजगार बेटे को चुभ गई पिता की ये बातें, कहा- गरीब बेटा  किसी को पसंद नहीं

दो रोटी एक्स्ट्रा मांगने पर बेरोजगार बेटे को चुभ गई पिता की ये बातें कहा- गरीब बेटा  किसी को पसंद नहीं

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
कहा जाता है कि अगर आपके पास पैसे हैं तो आपकी इज्जत है वरना कोई इज्जत नहीं. एक वीडियो सोशल माडिया में खूब वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि जॉब छोड़ने के बाद घर वालों का रवैया किस तरीके से बदलने लग जाता है. आज के समय में आपके पास जितने पैसे हैं उसी हिसाब से आपकी इज्जत है, इसका सबूत सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. डायरेक्टर दयाल के नाम से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिससे आप घरों के पुरुषों की हकीकत के बारे में आप जान सकते हैं. इस वीडियो में शख्स बोलते नजर आ रहा है कि उसे जॉब छोड़े हुए 3 दिन भी नहीं हुए और उनके माता पिता का रवैया उनके प्रति बदलता नजर आने लगा. अपने साथ हो रहे व्यवहार को भी शख्स ने साझा किया है. 2 रोटी ज्यादा मांगने पर जिस तरीके से उसके पिता ने बात कही वो दिल पर लग गई. वीडियो मे शख्स सड़क पर चलते हुए अपना दर्द बयां कर रहा है. वीडियो में शख्स बता रहा है कि पहले जब जॉब में थे और घर आते थे तो मां एक्सट्रा रोटी के बारे में पुछती थी, लेकिन तीन दिन से घर पर बैठे है कि और नौकरी नहीं लग रही है और ऐसे में जब वे खाना खा रहे थे तो अपनी मां से दो रोटी और मांगी जिसपर उनके पापा ने कहा ये दो रोटी और मांग रहा है दे दो. पिता की ये बात सुनकर बेटा भावुक हो गया. शख्स आगे बोलता है कि अगर मैं पैसे कमा रहा हूं तो मेरी इज्जत है लेकिन अगर पैसे नहीं कमा रहा हूं तो हमारी कोई इज्जत नहीं है. 

इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट 
इस वीडियो को सोशल मीडिया में director_dayal नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की गई है. कैप्शन में लिखा गया है कि गरीब बेटा तो अपने मां बाप को भी अच्छा नहीं लगता. 

वीडियो को मिले लाखों व्यूज
वीडियो आग की तरह पूरे सोशल मीडिया में फैल गई और लाखों लोग इसे देखने के बाद कमेंट व लाइक भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा बिल्कुल सही भाई वहीं दूसरे ने लिखा भाई टाइम है निकल जाएगा. 

ये भी पढ़ेंः- बॉक्स ऑफिस में 'तेरे इश्क में' ने मचाया बवाल, धनुष ने की रजनीकांत की बराबरी, कृति सेनन ने भी बनाया रिकार्ड


 

संबंधित सामग्री

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को तीन अलग-अलग श्रेणियों में ISO सर्टिफिकेट, प्रमाणन पाने वाला देश का पहला राज्य बोर्ड 

बिहार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को तीन अलग-अलग श्रेणियों में ISO सर्टिफिकेट, प्रमाणन पाने वाला देश का पहला राज्य बोर्ड 

खूंटी के जरिया गढ़ थाना क्षेत्र में अपहरण मामले का उत्भेदन, छह अभियुक्त भेजे गए जेल

झारखंड

खूंटी के जरिया गढ़ थाना क्षेत्र में अपहरण मामले का उत्भेदन, छह अभियुक्त भेजे गए जेल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची शहर का किया औचक निरीक्षण, DC मंजूनाथ भजंत्री और कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची शहर का किया औचक निरीक्षण, DC मंजूनाथ भजंत्री और कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

भागलपुर: कान पकड़कर 101 बार उट्ठक-बैठक की सजा से छात्रा बेहोश, हालत गंभीर

बिहार

भागलपुर: कान पकड़कर 101 बार उट्ठक-बैठक की सजा से छात्रा बेहोश, हालत गंभीर

सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन सुपर लीग टूर्नामेंट का चैंपियन बना बारूद क्रिकेट क्लब

झारखंड

सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन सुपर लीग टूर्नामेंट का चैंपियन बना बारूद क्रिकेट क्लब

सिमडेगा के बच्चों को जल्द मिलेगी क्रिकेट ग्राउंड की सुविधा - डीसी