पति की आई याद तो चाट ली उसकी अस्थियां.. आखिर ऐसा क्यों किया? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

पति की आई याद तो चाट ली उसकी अस्थियां.. आखिर ऐसा क्यों किया? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

पति की आई याद तो चाट ली उसकी अस्थियां आखिर ऐसा क्यों किया वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
एक पति को खोने का गम सिर्फ उसकी पत्नी जानती हैं. वो सिर्फ अपना पति नही, अपना हमसफर, अपना हमदम, अपने जीवन का सुकून.. सब कुछ खो बैठती हैं. कहते है न कभी-कभी दुख इंसान को अजीब रास्तों पर ले जाता हैं. ऐसे में उन्हें समझ नहीं आता है कि क्या करें क्या ना करें.  ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला अमेरिका से सामने आया हैं. जहां टेनेसी की रहने वाली कैसि ने अपने पति की मौत के बाद कुछ ऐसा किया, जिसे सुनकर हर कोई दांग रह गया. आइए जानते है पूरा मामला.

दरअसल, कैसि ने हाल में अपने पति को खोया था, ऐसे में उन्हें अपने हमसफर की बहुत याद आने लगी. फिर जैसे ही कलश से थोड़ी अस्थि की राख उनके हाथों पर गिर गई, तो उन्होंने इसे चाट लिया और यहीं से शुरू हुई एक ऐसी लत, जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया.

कैसि अपने पति की अचानक अस्थमा अटैक से मौत के बाद गहरे सदमे में थी. वह हर वक्त अपने पति की अस्थियों का कलश अपने पास रखती थी लेकिन एक दिन, एक इत्तेफाक ने उनकी जिंदगी बदल दी. कैसि ने बताया कि उन्होंने सिर्फ राख चाटी ही नहीं, बल्कि इसे अपने खाने पर मसाले की तरह भी डाला. उनका कहना था कि राख का स्वाद सड़े हुए अंडे जैसा था, लेकिन फिर भी वह इसे चाटने से खुद को रोक नहीं पाई. उनका मानना था, “मैं अपने पति को खोना नहीं चाहती, इसलिए उन्हें अपने भीतर समा लेना चाहती हूं."

यह मामला 2011 में TLC के मशहूर टीवी शो My Strange Addiction में सामने आया था. उस समय हेल्थ एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी थी कि शव जलने के बाद बची राख में भारी मात्रा में केमिकल्स और टॉक्सिन्स हो सकते हैं, जो इंसान के शरीर के लिए बेहद खतरनाक हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि कैसि का यह व्यवहार ‘पिका’ (Pica) नामक ईटिंग डिसऑर्डर का हिस्सा हो सकता हैं. पिका में लोग ऐसी चीजें खाने लगते है, जो सामान्य भोजन नहीं होती, जैसे मिट्टी, बाल, कागज, ईंट या यहां तक कि धातु.

यह भी पढ़े: विनय चौबे को फ्लैट दिलाने वाले रियल एस्टेट कारोबारी सरदार सुरेंद्र सिंह को ACB ने रांची से किया गिरफ्तार
 
संबंधित सामग्री

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

झारखंड

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन,

झारखंड

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन, 'एयर कंडीशनर' छाप के लिए मांगा जनसमर्थन

बुंडू नगर निकाय चुनाव 2026: कुम्हार टोली, गोसाईंडीह व मांझी टोली में सघन जनसंपर्क, घोषणा पत्र के साथ मांगा समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर निकाय चुनाव 2026: कुम्हार टोली, गोसाईंडीह व मांझी टोली में सघन जनसंपर्क, घोषणा पत्र के साथ मांगा समर्थन

तमाड़ में देवर को भाभी ने पिला दी जहर वाली चाय, देवर की मौत भाभी और उसके पति गिरफ्तार

झारखंड

तमाड़ में देवर को भाभी ने पिला दी जहर वाली चाय, देवर की मौत भाभी और उसके पति गिरफ्तार