बीवी को साथ भेजो या घर जला दूंगा! पत्नी नहीं आई साथ तो पति ने ससुराल में लगा दी आग

बीवी को साथ भेजो या घर जला दूंगा! पत्नी नहीं आई साथ तो पति ने ससुराल में लगा दी आग

बीवी को साथ भेजो या घर जला दूंगा पत्नी नहीं आई साथ तो पति ने ससुराल में लगा दी आग

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पत्नी के मायके से वापस न आने पर बौखलाए पति ने खतरनाक कदम उठा लिया. गुस्से में आए युवक ने पेट्रोल डालकर अपने ही ससुराल के घर में आग लगा दी, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि समय रहते घर के सभी लोग जान बचाने में सफल रहे.

यह घटना संगारेड्डी जिले के नियमपेट मंडल के निजामपेट गांव की हैं. बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात रवि नाम का युवक अपने ससुराल पहुंचा और पत्नी को तुरंत अपने साथ भेजने की जिद करने लगा. बात बढ़ी तो ससुराल वालों ने साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद रवि आपा खो बैठा.

जानकारी के मुताबिक, पिटलम बलैया की बेटी सायव्वा की शादी करीब 15 साल पहले रवि से हुई थी. दोनों के तीन बच्चे भी हैं. आरोप है कि रवि शराब का आदी है और नशे की हालत में अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था. आए दिन होने वाले विवादों से तंग आकर सायव्वा कुछ समय पहले मायके आ गई थी. इस मामले को सुलझाने के लिए पंचायत भी बैठी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका.

पेट्रोल डालकर लगाई आग, बाल-बाल बचे परिजन
पत्नी को साथ न भेजे जाने से नाराज रवि ने अपने साथ लाया पेट्रोल घर के अंदर छिड़क दिया और आग लगा दी. देखते ही देखते लपटें उठने लगी. घर में खड़ी साइकिल जलकर खाक हो गई. आग फैलते ही घर में मौजूद लोग पीछे के दरवाजे से बाहर निकलकर जान बचाने में कामयाब रहे.

आगजनी के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया. परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई हैं.

यह भी पढ़े: सतुआ बाबा का शाही वैभव! डिफेंडर-पोर्शे के बाद आश्रम पहुंची 2 करोड़ की मर्सिडीज.. माघ मेले में बना चर्चा का केंद्र
 
संबंधित सामग्री

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

झारखंड

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

झारखंड

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

झारखंड

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास