West Bengal Phase 1 Voting Live: बंगाल में 152 सीटों पर बंपर वोटिंग, शाम 5 बजे तक 89.93 % मतदान दर्ज

West Bengal Phase 1 Voting Live: बंगाल में 152 सीटों पर बंपर वोटिंग, शाम 5 बजे तक 89.93 % मतदान दर्ज

west bengal phase 1 voting live बंगाल में 152 सीटों पर बंपर वोटिंग शाम 5 बजे तक 8993  मतदान दर्ज

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया. राज्य के 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. मतदान शुरू होते ही कई इलाकों में वोटरों की लंबी कतारें देखने को मिली. लोग सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. पहले चरण में करीब 3.60 करोड़ मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे और 1,452 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी. चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं.


शाम 5 बजे तक 89.93 % मतदान दर्ज 

निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा जारी दोपहर 5 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 89.93 % मतदान दर्ज किया गया हैं.

दोपहर 3 बजे तक 78.77% हुआ मतदान 

निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा जारी दोपहर 3 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 78.77% मतदान दर्ज किया गया हैं.


1 बजे तक 62.18 % मतदान दर्ज 

पश्चिम बंगाल में हो रही वोटिंग में लोग जमकर भाग ले रहे हैं. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सुबह 1 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 62.18 % मतदान दर्ज किया गया है.


BJP उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर TMC के समर्थकों ने किया हमला!

दक्षिण दिनाजपुर के कुमारगंज (Kumarganj) विधानसभा क्षेत्र से एक बेहद विचलित करने वाली घटना सामने आई हैं. यहां भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थकों ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि सुवेंदु सरकार को सूचना मिली थी कि एक विशेष बूथ पर 'बूथ जैमिंग' की जा रही हैं. जब वे अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे, तो उन पर लाठियों और घूंसों से हमला किया गया. सुवेंदु सरकार ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में टीएमसी के गुंडों ने उन्हें पीटा.


बंगाल में 11 बजे तक 41% वोटिंग 

पश्चिम बंगाल में हो रही वोटिंग में लोग जमकर भाग ले रहे हैं. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सुबह 11:00 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 41.11% मतदान दर्ज किया गया है. 


बंगाल में एक महिला की मौत

बंगाल के केशपुर में वोट डालने के बाद बूथ के सामने ही एक महिला की जान चली गई. महिला का नाम इशरतन बीबी (55) है. वह पश्चिम मेदिनीपुर के केशपुर विधानसभा क्षेत्र के दीघा इलाके में रहती थीं. परिवार की ओर से उनके पति नवाबजान अली ने बताया - 'परिवार के चार सदस्यों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं. मेरा नाम भी उसमें नहीं है. सिर्फ़ मेरी पत्नी का ही वोट था. मैं उन्हें वोट डलवाने ले गया था. मेरे पास वोट नहीं था, इसलिए मैं बूथ से बाहर निकलकर खड़ा हो गया. वोट डालने के बाद बाहर आकर, जब मेरी पत्नी एक 'टोटो' में बैठीं तो उनकी मौत हो गई.'


हुमायूं कबीर की कार पर पत्थरों और लाठियों से हमला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान मुर्शिदाबाद में हिंसा का तांडव जारी है. ताजा घटना में रेजीनगर से AJUP उम्मीदवार हुमायूं कबीर के काफिले पर उपद्रवियों ने जानलेवा हमला किया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उपद्रवियों की एक बड़ी भीड़ ने अचानक हुमायूं कबीर की कार को घेर लिया. हमलावरों के हाथों में लाठियां, डंडे और ईंटें थीं.


तृणमूल कैंप ऑफिस में तोड़फोड़ के आरोप 

मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तृणमूल कांग्रेस के ही दो गुट आपस में भिड़ गए. यह विवाद इतना बढ़ गया कि राज्य के निवर्तमान मंत्री ताज़मुल हुसैन के पैतृक गांव बांगरुआ (बूथ संख्या 200 और 201) में टीएमसी के एक चुनावी कैंप ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ की गई. हरिश्चंद्रपुर-I ब्लॉक पंचायत समिति में टीएमसी के नेता स्वपन अली ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए दावा किया है कि मंत्री ताज़मुल हुसैन और उनके समर्थक खुलेआम कांग्रेस पार्टी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं. स्वपन अली का आरोप है कि मंत्री के ही निर्देश पर उनके समर्थकों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर टीएमसी के कैंप ऑफिस पर हमला किया, पार्टी के झंडे फाड़े और बैनरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. 


सिलीगुड़ी में मतदान के दौरान भिड़े TMC और बीजेपी कार्यकर्ता भिड़े

पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण के दौरान सिलीगुड़ी के जगदीश चंद्र विद्यापीठ स्थित बूथ संख्या 26/237 पर मतदान की प्रक्रिया चल रही थी. इसी दौरान मतदान केंद्र के बाहर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं के बीच अचानक बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते यह विवाद गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी. घटना के वक्त इलाके से बीजेपी उम्मीदवार शंकर घोष भी मौके पर मौजूद थे. केंद्र पर तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया. सुरक्षा बलों की मुस्तैदी की वजह से एक बड़ी अप्रिय घटना टल गई और मतदान की प्रक्रिया को फिर से सुचारू रूप से शुरू कराया जा सका. सिलीगुड़ी का यह इलाका संवेदनशील माना जा रहा है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है.


9 बजे तक 18.76% मतदान दर्ज

निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा जारी सुबह 9:00 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 18.76% मतदान दर्ज किया गया हैं.


मुर्शिदाबाद में AJUP और TMC समर्थकों के बीच भिड़ंत

मुर्शिदाबाद के नौदा में उस वक्त भारी तनाव फैल गया, जब AJUP प्रमुख और रेजीनगर से उम्मीदवार हुमायूं कबीर एक घटना स्थल का दौरा करने पहुंचे, जहां TMC समर्थकों और उनके बीच हिंसक झड़प हो गई. मौके पर मौजूद पुलिस के साथ हुमायूं कबीर की तीखी बहस और नोकझोंक के वीडियो सामने आए है, जिसमें स्थिति काफी तनावपूर्ण नजर आ रही हैं. हालांकि, इस भिड़ंत और विवाद का मुख्य कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया हैं.


चुनाव के दौरान हिंसा: मुर्शिदाबाद के नाओदा इलाके में देसी बम से हमला!

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दौरान मुर्शिदाबाद जिले के नाओदा इलाके में एक हिंसक घटना सामने आई हैं. जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात लोगों ने देसी बम फेंके, जिसमें कई लोग घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अभी और जानकारी का इंतजार किया जा रहा हैं.


मालदा में वोटिंग केंद्र के बाहर हंगामा

मालदा के मोथाबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में, बालुआचारा हाई स्कूल स्थित मतदान केंद्र के बाहर EVM में खराबी आने के बाद तनाव फैल गया. सेक्टर अधिकारी के पहुंचने में काफी देरी होने पर वोटर भड़क गए और उन्होंने अधिकारी को घेर लिया. कई मतदाता सेक्टर अधिकारी की बांह पकड़कर उन्हें खींचते हुए और उनके साथ हाथापाई करते हुए दिखाई दिए.


मतदान केंद्र पहुंचा नया मेहमान, गजराज ने भी दिया वोट

अक्सर वोट देने लोगों को जाते देखा गया है लेकिन क्या हो जब वोट देने एक अनोखा मेहमान पहुंच जाए. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के दौरान झारग्राम जिले से एक बेहद अनोख और चौंकाने वाला मामला सामने आया हैं. यहां मतदान के बीच एक हाथी अचानक मतदान केंद्र के पास पहुंच गया.. पढ़े पूरी खबरझारग्राम में आया नया मेहमान! मतदान केंद्र पहुंचे गजराज.. लोग बोले- शायद वोट देने आए थे


16 जिलों में वोटिंग, उत्तर से दक्षिण तक चुनावी माहौल
पहले चरण में उत्तर बंगाल के 8 जिलों और दक्षिण-मध्य बंगाल के 8 जिलों की सीटों पर मतदान कराया जा रहा हैं. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही बुजुर्ग, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में पहुंचे. कई जगह पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में खास उत्साह देखा गया. चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार, मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई है और सभी केंद्रों पर ईवीएम व सुरक्षा बल तैनात हैं.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
चुनाव को देखते हुए केंद्रीय सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई हैं. संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही हैं. ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी और क्विक रिस्पॉन्स टीम भी सक्रिय हैं. प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की हैं. मतदान से एक रात पहले राज्य के कुछ विधानसभा क्षेत्रों से हिंसा, झड़प और मारपीट की खबरें सामने आई थी. कुछ जगह राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच टकराव भी हुआ. हालांकि प्रशासन ने दावा किया है कि स्थिति नियंत्रण में है और मतदान पर इसका असर नहीं पड़ेगा.

नंदीग्राम सीट पर सबकी नजर
पहले चरण की सबसे चर्चित सीट नंदीग्राम मानी जा रही हैं. यह सीट पिछले चुनाव से ही राज्य की राजनीति का केंद्र बनी हुई हैं. साल 2021 के चुनाव में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को महज 1,956 वोटों से हराया था. उस मुकाबले ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी थी. सुवेंदु अधिकारी पहले टीएमसी में थे, लेकिन 2020 में पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे. वर्तमान में वे पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं. इस बार भी नंदीग्राम सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा हैं. 

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झुलसने वाला है झारखंड! कहीं धूप तो कहीं बारिश.. इन जिलों में बदलेगा मौसम
 

संबंधित सामग्री

जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय ने ट्रेनों की लेट लतीफी के खिलाफ घाटशिला की सड़कों पर निकाली पदयात्रा

झारखंड

जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय ने ट्रेनों की लेट लतीफी के खिलाफ घाटशिला की सड़कों पर निकाली पदयात्रा

27 मई को रेलवे महाप्रबंधक के विरोध के साथ हस्ताक्षर अभियान सौंपने की घोषणा

रेशमी मेटालिक कंपनी के खिलाफ मैनपावर कर्मचारी और ग्रामीणों का आंदोलन तेज, कार्य बंद कराने की चेतावनी

झारखंड

रेशमी मेटालिक कंपनी के खिलाफ मैनपावर कर्मचारी और ग्रामीणों का आंदोलन तेज, कार्य बंद कराने की चेतावनी

'वार्ता के दौरान मिले आश्वासन पर अबतक अमल नहीं हुआ, दोबारा आंदोलन करने को बाध्य'

सरायकेला के सभी 9 प्रखंडों की 20 पंचायतों में PM-JANMAN और DA-JGUA अंतर्गत विशेष जागरूकता व लाभुक संतृप्तीकरण शिविर

झारखंड

सरायकेला के सभी 9 प्रखंडों की 20 पंचायतों में PM-JANMAN और DA-JGUA अंतर्गत विशेष जागरूकता व लाभुक संतृप्तीकरण शिविर

जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभुकों को जोड़ने के लिए विभिन्न विभागों ने लगाया स्टॉल, योजनाओं की दी जानकारी

जारी में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने बरगद के पेड़ से लगाई फांसी, फांसी से पूर्व स्टेटस व्हाट्सएप में डाला

झारखंड

जारी में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने बरगद के पेड़ से लगाई फांसी, फांसी से पूर्व स्टेटस व्हाट्सएप में डाला

रामपुर की घटना पर भाजपा नेता ज्योतिरीश्वर सिंह ने उठाये  सवाल, कहा जांच से पहले किसी समाज को दोषी ठहराना गलत

झारखंड

रामपुर की घटना पर भाजपा नेता ज्योतिरीश्वर सिंह ने उठाये सवाल, कहा जांच से पहले किसी समाज को दोषी ठहराना गलत

पार्टी नेतृत्व से की स्वतंत्र कमेटी भेजने की मांग