साउथ अफ्रीका के खिलाफ खूब चला है विराट कोहली का बल्ला, सीरीज में टूट सकते हैं कई रिकार्ड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खूब चला है विराट कोहली का बल्ला, सीरीज में टूट सकते हैं कई रिकार्ड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खूब चला है विराट कोहली का बल्ला सीरीज में टूट सकते हैं कई रिकार्ड 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों के वनडे सीरीज की शुरूआत 30 नवंबर को रांची में होने जा रहा है. नियमित कप्तान शुभमन गिल चोटिल होने के कारण मैच से बाहर है और उनके जगह पर कप्तान के एल राहुल को बनाया गया है. अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा व विराट कोहली की जोड़ी एक बार फिर भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे. इससे पहले आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में आखिरी मैच में इस जोड़ी ने तहलका मचाया था और टीम को दमदार जीत दर्ज दिलवाई थी. बता दें कि अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. वही प्रदर्शन रांची के वनडे में भी बरकरार रखना चाहेंगे. 

टेस्ट में करारी हार के बाद भारतीय टीम वनडे फार्मेट में दिग्गज खिलाड़ी खासकर विराट कोहली व रोहित शर्मा की वापसी से मजबूत होगी. बता दें भारत व दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में पहला वनडे सीरीज खेला जा रहा है और इस मैदान में विराट कोहली का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. कोहली ने 5 मैचों में 192 के औसत से 384 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होने दो शतक व एक अर्धशतक लगाया है. 2014 में रांची में श्रीलंका के खिलाफ 139 रन की पारी खेली थी. द्विपक्षीय वनडे सीरीज में विराट कोहली 10,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बनने में मात्र 64 रन दूर हैं. 

ये भी पढ़ेंः- पहले BITS पिलानी से इंजीनियरिंग, फिर NEET की परीक्षा पास कर पूरा किया MBBS, अकृति की कहानी फिल्म स्क्रिप्ट से कम नहीं
 
संबंधित सामग्री

भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्त प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर डीजे सेट होगा जब्त

बिहार

भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्त प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर डीजे सेट होगा जब्त

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, एक की मौत

बिहार

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, एक की मौत

समस्तीपुर में जमीनी विवाद, पड़ोसी ने दंपती और उसके परिवार पर किया हमला, 4 घायल

बिहार

समस्तीपुर में जमीनी विवाद, पड़ोसी ने दंपती और उसके परिवार पर किया हमला, 4 घायल

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन आज, सदन में पेश होगा द्वितीय अनुपूरक बजट 

झारखंड

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन आज, सदन में पेश होगा द्वितीय अनुपूरक बजट 

रांची में फर्जी आरटीओ चालान लिंक से 4.28 लाख की साइबर ठगी, टाटीसिलवे निवासी पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

झारखंड

रांची में फर्जी आरटीओ चालान लिंक से 4.28 लाख की साइबर ठगी, टाटीसिलवे निवासी पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत